OTT: साल 2023 के आखिरी हफ्ते में रिलीज होंगी 6 फिल्में-सीरीज, लिस्ट देखकर बनाएं न्यू ईयर पर बिंज वॉच का प्लान

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

OTT Release This Week: साल 2023 के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर छह फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। यहां दी गई लिस्ट को देखने के बाद आप न्यू ईयर पर बिंज वॉच का प्लान बना सकते हैं।

OTT: साल 2023 के आखिरी हफ्ते में रिलीज होंगी 6 फिल्में-सीरीज, लिस्ट देखकर बनाएं न्यू ईयर पर बिंज वॉच का प्लान

OTT New Web Series & Films: नए साल की शुरुआत से पहले ओटीटी पर कई सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कुछ फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन करने के बाद अब ओटीटी पर आ रही हैं। वहीं कुछ एक दम नई हैं। ऐसे में अगर आपका न्यू ईयर पर बाहर जाने का मन नहीं तो आप घर पर बैठकर इन फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां देखिए साल 2023 के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट। 

टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म 31 दिसंबर के दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बता दें, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 285.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

12वीं फेल
'12वीं फेल' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर 53.68 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद अब विक्रांत मेसी की '12वीं फेल' ओटीटी पर आने वाली है। ये फिल्म 29 दिसंबर के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। 

खो गए हम कहां
अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'खो गए हम कहां' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ये नई फिल्म है। इसमें तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो डिजिटल वर्ल्ड की दुनिया में खोए हुए नजर आते हैं।

अन्नपूर्णानी
नयनतारा की फिल्म अन्नपूर्णानी सुर्खियों में बनी हुई है। ये 29 दिसंबर के दिन जी5 पर रिलीज होगी। 

बर्लिन
वेब सीरीज ‘बर्लिन’ भी जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, ये सीरीज 29 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

थ्री ऑफ अस
शेफाली शाह की फिल्म भी इसी हफ्ते आने वाली है। इस फिल्म का नाम ‘थ्री ऑफ अस’ है। ये 29 दिसंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें शेफाली के साथ जयदीप अहलावत भी हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।