Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़OTT Aarushi to Jessica Lal these films based on real life murder cases

OTT: आरुषि से लेकर जेसिका लाल तक, अंदर तक हिला देती हैं रियल लाइफ मर्डर केस पर बनीं ये फिल्में

ओटीटी पर मौजूद कई फिल्में हैं जो रियल लाइफ मर्डर केस पर बनी हैं। इनमें से प्रमुख आरुषि और जेसिका लाल मर्डर है। इन घटनाओं के बाद पूरा देश सन्न रह गया। बाद में मेकर्स ने इन कहानियों को पर्दे पर उतारा।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 10 Dec 2023 08:15 PM
share Share
Follow Us on
OTT: आरुषि से लेकर जेसिका लाल तक, अंदर तक हिला देती हैं रियल लाइफ मर्डर केस पर बनीं ये फिल्में

असल जिंदगी में जो क्राइम की घटनाएं घटती हैं उस पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। पर्दे पर इन घटनाओं को देखना अलग अनुभव होता है और कई बार ये फिल्में अंदर तक हिला देती हैं। मर्डर के ऐसे केस जो सुलझे और अनसुलझे रहे मेकर्स ने उन्हें बड़े पर्दे पर उतारा। क्रिमिनल मानसिकता से लेकर पुलिस की कार्रवाई की एक-एक परत दर्शकों के सामने खुलती है। आज उन्हीं फिल्मों के बारे में बताते हैं जो ऐसे ही चर्चित मर्डर केस पर बनीं।

तलवार
नोएडा का आरुषि तलवार मर्डर केस किसने नहीं सुना होगा। 2008 में आरुषि की हत्या हुई थी लेकिन आज तक यह मिस्ट्री नहीं सुलझी। फिल्म में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी हैं। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म 'तलवार' आप नेटफ्लिक्स और डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अंकुर अरोड़ा मर्डर केस
प्राइम वीडियो पर उपलब्ध फिल्म 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' में अर्जुन माथुर, टिस्का चोपड़ा, केके मेनन और पाओली डैम हैं। यह एक सच्ची घटना पर आधारित है जहां मेडिकल लापरवाही की वजह से ऑपरेशन टेबल पर एक लड़के की मौत हो जाती है।

नो वन किल्ड जेसिका
1999 में जेसिका लाल नाम की एक लड़की की हत्या मनु शर्मा ने कर दी थी जिसके पिता का पॉलिटिकल पार्टी से नाता था। जेसिका रेस्टोरेंट में काम करती थी और उसने मनु शर्मा को शराब परोसने से मना कर दिया था जिसके बाद उसने गोली मारकर हत्या कर दी। फिल्म में रानी मुखर्जी और विद्या बालन ने लीड रोल किया। यह नेटफ्लिक्स पर है।

रहस्य
फिल्म 'रहस्य' में केके मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, मीता वशिष्ठ और अश्विनी कलेस्कर लीड रोल में हैं। फिल्म प्राइम वीडियो और जी 5 पर है। इसकी कहानी आरुषि मर्डर केस से प्रेरित है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें