Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़oscars awards 2019 full nominations list of 91st academy awards

Oscars Awards 2019: देखें पूरी नॉमिनेशन लिस्ट, 10 कैटेगरी में शामिल है ये फिल्म

Oscars Awards 2019: हॉलीवुड का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड यानी 91वां ऑस्कर अवॉर्ड 24 फरवरी को होगा। भारत में ये 25 फरवरी, सोमवार सुबह दिखाया जाएगा। इस बार कुल 8 फिल्में बेस्ट पिक्चर की रेस में हैं। लेकिन इस...

Oscars Awards 2019: देखें पूरी नॉमिनेशन लिस्ट, 10 कैटेगरी में शामिल है ये फिल्म
लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीMon, 25 Feb 2019 07:49 AM
हमें फॉलो करें

Oscars Awards 2019: हॉलीवुड का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड यानी 91वां ऑस्कर अवॉर्ड 24 फरवरी को होगा। भारत में ये 25 फरवरी, सोमवार सुबह दिखाया जाएगा। इस बार कुल 8 फिल्में बेस्ट पिक्चर की रेस में हैं। लेकिन इस अवॉर्ड सेरेमनी को कब और कहां देखा जा सकता है इसकी डीटेल आप यहां पर जान लें। 24 फरवरी को होने वाला ऑस्कर अवॉर्ड्स लॉस एंजलिस हॉलीवुड के डॉलबी थिएटर में आयोजित होगा। इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स के होस्ट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वहीं, गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एमीलिया क्लार्क और जेसन मोमोआ इस बार विजेताओं को अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। इस बार लेडी गागा और ब्रैडली कूपर की स्पेशल परफॉर्मेंस इस अवॉर्ड फंक्शन की हाइलाइट होगी। 

ये इंडियन फिल्म थी ऑस्कर की रेस में शामिल... 
भारत की तरफ से विदेश भाषा की कैटेगरी में इस बार फिल्म विलेज रॉकस्टार को भेजा गया था। हालांकि, ये फिल्म अब रेस से बाहर हो चुकी है। ये असमी भाषा की फिल्म है। फिल्म का निर्देशन और लेखन रीमा दास ने किया है। फिल्म 10 साल की एक गरीब लड़की धुनू की कहानी है। धनु रॉक बैंड बनाना चाहती हैं हालांकि, इस दौरान गांव में बाढ़ आ जाती है। ऐसे में उसकी प्राथमिकताएं बदल जाती है।      

भारत में सुबह 5.30 बजे से देख सकेंगे ऑस्कर...
भारत में 25 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे ऑस्कर सेरेमनी देख सकते हैं। शुरुआत रेड कार्पेट से होगी। इसके बाद 7 बजे से अवॉर्ड फंक्शन शुरू होगा। भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स स्टार मूवीज चैनल पर दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्‍म 'रोमा' को दस अलग-अलग कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया है। आइए जानते हैं कि इस बार Oscar 2019 की अलग-अलग कैटेगरी के लिए किन-किनका नॉमिनेशन हुआ है। 

बेस्ट फिल्‍म 
ब्लैक पैंथर 
ब्लैकक्लांसमैन 
बोहेमियन रैप्सोडी 
दी फेवरेट 
ग्रीन बुक 
रोमा 
अ स्टार इज बॉर्न 
वाइस 

बेस्‍ट एक्‍टर 
क्रिस्चन बेल ( वाइस) 
ब्रैडली कूपर (अ स्टार इज बॉर्न) 
विलियम डिफो (ऐट एटरनिटीज गेट) 
रामी मलेक (बोहेमियन रैप्सोडी) 
विगो मॉर्टेनसेन (ग्रीन बुक) 

बेस्‍ट एक्‍ट्रेस 
जालिट्सा आपारिस्यो (रोमा) 
ग्लेन क्लोज (दी वाइफ) 
ओलिविया कोलमैन (दी फेवरेट) 
लेडी गागा (अ स्टार इज बॉर्न) 
मेलिसा मैकार्थी (कैन यू एवर फॉरगिव मी) 

बेस्‍ट फॉरन फिल्‍म 
कैपरनॉम (लेबनान) 
कोल्ड वॉर (पोलैंड) 
नेवर लुक अवे (जर्मनी) 
रोमा (मेक्सिको) 
शॉपलिफ्टर्स (जापान) 

बेस्‍ट ऑरिजनल सॉन्ग 
ऑल दी स्टार्स (ब्लैक पैंथर) 
आई विल फाइट (आरबीजी) 
शैलो (अ स्टार इज़ बॉर्न) 
दी प्लेस व्हेयर लॉस्ट थिंग्स गो (मैरी पॉपिंस रिटर्न्स) 
व्हेन अ काउबॉय ट्रेड्स हिज़ स्पर्स फॉर विंग्स (दी बैलड ऑफ बस्टर स्क्रग्स) 

बेस्‍ट ऑरिजन स्‍क्रीनप्‍ले 
फर्स्ट रिफॉर्म्ड 
ग्रीन बुक 
रोमा 
द फेवरिट 
वाइस 

बेस्ट सिनेमटॉग्रफी
कोल्ड वॉर 
द फेवरिट 
नेवर लुक अवे 
रोमा 
अ स्टार इज बॉर्न 

बेस्ट सर्पोर्टिंग एक्टर 
मेहरशाला अली (ग्रीन बुक) 
ऐडम ड्राइवर (ब्लैकलैंसमैन) 
सैम एलियट (अ स्टार इज़ बॉर्न) 
रिचर्ड. ई. ग्रांट (कैन यू एवर फॉरगिव मी) 
सैम रॉकवेल (वाइस) 

बेस्ट सर्पोर्टिंग एक्ट्रेस
ऐमी ऐडम्स (वाइस) 
मरीना दे तावीरा (रोमा) 
रेजिना किंग (इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक) 
एमा स्टोन (द फेवरिट) 
रेचल वाइस (द फेवरिट) 

बेस्‍ट डायरेक्‍टर 
स्पाइक ली (ब्लैकक्लांसमैन) 
पावेल पाव्लिकोवस्की (कोल्ड वॉर) 
योरगोस लेंतिमोस (द फेवरिट) 
एलफॉन्ज़ो क्यूरॉन (रोमा) 
ऐडम मैके (वाइस) 

कॉस्ट्यूम डिजाइन 
मैरी जोफर्स (दी बैलड ऑफ बस्टर स्क्रग्स) 
रूथ कॉर्टर (ब्‍लैक पैंथर) 
सैंडी पॉवेल (मैरी पॉपिन्‍स रिटर्न्‍स) 
सैंडी पॉवेल ( द फेवरिट) 
अलेक्‍जेंडर बार्यन (मैरी क्‍वीन ऑफ स्‍कॉट्स) 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें