Oscar Nominations 2019 : अवॉर्ड की रेस में है इन सुपरहिट फिल्मों का नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट
2019 Oscar Nominations Full List: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड सांइसेज ने 91वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन का आज शाम (भारतीय समयानुसार) ऐलान कर दिया है। बेस्ट फिल्म की रेस में सबसे आगे...
2019 Oscar Nominations Full List: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड सांइसेज ने 91वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन का आज शाम (भारतीय समयानुसार) ऐलान कर दिया है। बेस्ट फिल्म की रेस में सबसे आगे 'ब्लैक पेंथर' है और बेस्ट डायरेक्टर की कटेगरी में 'रोमा' का नाम आगे है। वेबरली हिल्स के सैम्युअल गोल्डविन थिएटर में आज ऑस्कर नामिनेशंस की लिस्ट अनाउंस की गई। कुमैल ननजियानी और ट्रैसी एलिस रॉस ने 24 कैटेगरी में यह नॉमिनेशन अनाउंस किया है।
91वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह लॉस एंजेलिस के कोडक थियेटर में आयोजित किया जाएगा। 25 फरवरी की सुबह इसे भारत में देखा जा सकेगा। इसे 225 से ज्यादा देशों में टेलीकास्ट किया जाएगा।
And the nominees for the 91st #Oscars are.... https://t.co/UAgGz0dGj6 pic.twitter.com/nT8M13BQGP
— The Academy (@TheAcademy) January 22, 2019
यहां देखें लिस्ट
बेस्ट पिक्चर
- ब्लैक पैंथर
- ब्लैकक्लैंसमैन
- बोहेमियन रैपसोडी
- द फेवरिट
- ग्रीन बुक
- रोमा
- अ स्टार इज बोर्न
- वाइस
लीड एक्ट्रेस
- यलित्जा एप्रिशियो (रोमा)
- ग्लेन क्लोज (द वाइफ)
- ओलिविया कोलमैन (द फेवरिट)
- लेडी गागा (अ स्टार इज बोर्न)
- मैलिसा मैककार्थी (कैन यू एवर फॉरगिव मी?
लीड एक्टर
- क्रिश्चियन बेल (वाइस)
- ब्रैडली कूपर (अ स्टार इज बोर्न)
- विलियम डफो (एट एटरनिटीज गेट)
- रमी मालेक (बोहेमियन रैपसोडी)
- विगो मोर्टेनसन (ग्रीन बुक)
डायरेक्टर
- स्पाइक ली (ब्लैकक्लैंसमैन)
- अल्फोंसो क्यूरों (रोमा)
- पवेल पॉलिकोवस्की (कोल्ड वॉर)
- योर्गोस लैंथिमॉस (द फेवरिट)
- एडम मैककै (वाइस)
सपोर्टिंग एक्टर
- महैरशाला अली (ग्रीन बुक)
- एडम ड्राइवर (ब्लैकक्लैंसमैन)
- सैम एलियट (अ स्टार इज बोर्न)
- रिचर्ड ई ग्रान्ट (कैन यू एवर फॉरगिव मी?)
- सैम रॉकवेल (वाइस)
सपोर्टिंग एक्ट्रेस
- एमी एडम्स (वाइस)
- रेजिना किंग (इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक)
- मरिना डी टविरा (रोमा)
- एमा स्टोन (द फेवरिट)
- रैशल वीज (द फेवरिट)