इंडिया के टॉप 10 पॉपुलर एक्टर्स में से 7 हैं साउथ इंडियन अभिनेता, शाहरुख-अक्षय और इस 'खान' ने बचाई बॉलीवुड की इज्जत
साउथ इंडियन सेलेब्स की फैन फॉलोइंग अब हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी तेजी से बढ़ी है और यही वजह है कि इंडिया के टॉप 10 पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में से 7 नाम साउथ इंडियन एक्टर्स के हैं।

Ormax Most popular male film stars in India: बीता हुआ कुछ वक्त बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा है। एक ओर जहां कई बड़ी बड़ी फिल्में फ्लॉप हुईं तो दूसरी ओर साउथ इंडियन सिनेमा ने नई ऊंचाइयों को छुआ। साउथ इंडियन सेलेब्स की फैन फॉलोइंग अब हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी तेजी से बढ़ी है और यही वजह है कि इंडिया के टॉप 10 पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में से 7 नाम साउथ इंडियन एक्टर्स के हैं। वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) , सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बॉलीवुड की इज्जत बचाने का काम किया है।
क्या है टॉप 10 मेल स्टार्स की लिस्ट...
ऑरमैक्स की इस लिस्ट में 10 में से 7 नाम साउथ इंडियन एक्टर्स के हैं, जबकि सिर्फ तीन नाम बॉलीवुड एक्टर्स के हैं। बॉलीवुड की ओर से शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान ही शामिल हैं। वहीं साउथ की ओर से राम चरण, जूनियर एनटीआर, यश और प्रभास सहित कई और के नाम हैं। देखिए पूरी लिस्ट....
1. विजय
2. शाहरुख खान
3. प्रभास
4. अजित कुमार
5. जूनियर एनटीआर
6. अल्लू अर्जुन
7. अक्षय कुमार
8. सलमान खान
9. राम चरण
10. यश
क्या है टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट...
ऑरमैक्स की इस लिस्ट में 10 में से 6 नाम साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस का है, जबकि 4 नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के हैं। बता दें कि पहले नंबर पर जहां समांथा हैं, तो नेशनल क्रश कहलाने वालीं रश्मिका का नंबर 7वां है। वहीं आलिया और दीपिका ने बॉलीवुड की ओर से टॉप 5 में जगह बना ली है। देखिए पूरी लिस्ट....
1. सामंथा रुथ प्रभु
2. आलिया भट्ट
3. दीपिका पादुकोण
4. नयनतारा
5. काजल अग्रवाल
6. तृषा
7. रश्मिका मंदाना
8. कियारा आडवाणी
9. कटरीना कैफ
10 .अनुष्का शेट्टी