फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Newsnovember 2023 Bollywood Theatre release movies The Lady Killer UT 69 Aankh Micholi Hukus Bukus Khichdi 2 Farrey Tiger 3 Salman Khan

November Bollywood Movies:इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये 7 बॉलीवुड फिल्में, पहले ही हफ्ते 4 फिल्मों में होगा क्लैश

नवंबर की शुरुआत हो गई है और इस बार भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए काफी सारा कंटेंट मौजूद रहेगा। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं उन 7 बॉलीवुड फिल्मों की, जो सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

November Bollywood Movies:इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये 7 बॉलीवुड फिल्में, पहले ही हफ्ते 4 फिल्मों में होगा क्लैश
Avinash Singh Palलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईWed, 01 Nov 2023 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

साल 2023 को खत्म होने में 2 महीने का वक्त रह गया है। नवंबर की शुरुआत हो गई है और इसके बाद दिसंबर का आगाज होगा। सिनेमा के लिए साल 2023 काफी अच्छा है और पठान, जवान, गदर 2 जैसी फिल्मों ने एतिहासिक कमाई की है। वहीं दूसरी ओर कई अन्य फिल्मों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। नवंबर भी सिनेमालवर्स के लिए एक्साइटिंग रहेगा और ओटीटी के अलावा 7 हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इनमें से चार फिल्में द लेडी किलर, UT-69, आंख मिचौली और हुकुस-बुकुस तो 3 नवंबर को ही रिलीज होंगी। इस रिपोर्ट में जानें नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की डिटेल्स...

फिल्म: द लेडी किलर
रिलीज डेट: 3 नवंबर
प्रमुख स्टार कास्ट: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर
निर्देशक: अजय बहल

फिल्म: यूटी 69
रिलीज डेट: 3 नवंबर
प्रमुख स्टार कास्ट: राज कुंद्रा, कुमार सौरभ
निर्देशक: शाहनवाज अली

फिल्म: आंख मिचौली
रिलीज डेट: 3 नवंबर
प्रमुख  स्टार कास्ट: मृणाल ठाकुर, परेश रावल, अभिमन्यु दसानी और विजय राज
निर्देशक: उमेश शुक्ला

फिल्म: हुकुस बुकुस
रिलीज डेट: 3 नवंबर
प्रमुख  स्टार कास्ट: दर्शील सफारी, अरुण गोविल, गौतम विग
निर्देशक: विनय भारद्वाज और सौमित्र सिंह

फिल्म: टाइगर 3
रिलीज डेट: 12 नवंबर
प्रमुख  स्टार कास्ट: सलमान खान, कटरीना कैफ, इमरान हाशमी
निर्देशक: मनीष शर्मा

फिल्म: खिचड़ी-2
रिलीज डेट:- 17 नवंबर
प्रमुख  स्टार कास्ट: कीर्ति कुल्हारी, प्रतीक गांधी, अनंत विधात , सुप्रिया पाठक कपूर , राजीव मेहता, अनंग देसाई, वन्दना पाठक, जमनादास मजेठिया
निर्देशक: आतिश कपाड़िया

फिल्म: फर्रे
रिलीज डेट: 24 नवंबर
प्रमुख स्टार कास्ट: अलीजेह अग्निहोत्री, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट
निर्देशक: सौमेंद्र पाधी
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें