Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Nora Fatehi: Weird Video on delhi airport got trolled on social media

VIDEO: एयरपोर्ट के बाहर इस अजीब घटना का शिकार हुईं Nora Fatehi

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) दिल्ली आई थीं। ये सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘भारत’ (Bharat) में काम करती नजर आएंगी। बताते चलें कि...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 12 May 2019 12:37 PM
हमें फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) दिल्ली आई थीं। ये सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘भारत’ (Bharat) में काम करती नजर आएंगी। बताते चलें कि नोरा फतेही, सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate) फिल्म के गाने ‘दिलबर’ (Dilbar) में नजर आई थीं जिसके बाद वह इंटरनेशनल स्टार बन गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका ये गाना कई भाषाओं में शूट किया जा चुका है। 

अपने डांस से लोगों का दिल जीतने वाली नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। लगातार वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। 

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। वीडियो इतना अजीब है कि इसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।  

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

एयरपोर्ट पर इस घटना की शिकार हुईं इस एक्ट्रेस के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लाइक और शेयर इसे तेजी से मिल रहे हैं। 

वीडियो के कैप्शन की अगर बाकत करें तो इसमें नोरा ने लिखा है कि कुछ बहुत अजीब होना शुरू हो चुका है। हमारे साथ बने रहिए। दरअसल वीडियो में नोरा फतेही असिस्टेंट डायरेक्टर स्टीवन रॉय थॉमस के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर जाती दिख रही हैं। दोनों साथ में जा ही रहे होते हैं कि अचानक एक फैन दौड़ कर आती हैं और स्टीवन के साथ सेल्फी लेने लगती हैं। पास ही खड़ी नोरा हैरान हो जाती हैं और मायूसी भरी नजरों से देखने लगती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

तभी अचानक एक और फैन आता है और वो नोरा फतेही के साथ सेल्फी क्लिक करने लगता है। आपको बता दें कि नोरा की इस वीडियो को चंद घंटों में ही लाखों लोगों ने पसंद किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें