Video: Beach पर सफाई कर रही थीं नोरा फतेही, फिर अचानक काम छोड़कर करने लगीं कुछ ऐसा कि सब देखते रह गए
फिल्ममेकर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा देव ने शनिवार को अपने बेटे का बर्थडे बहुत ही अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। आमतौर पर जहां सभी पार्टी कर बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं, वहीं प्रज्ञा ने बेटे के लिए बीच...
फिल्ममेकर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा देव ने शनिवार को अपने बेटे का बर्थडे बहुत ही अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। आमतौर पर जहां सभी पार्टी कर बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं, वहीं प्रज्ञा ने बेटे के लिए बीच पर एक इवेंट किया। लेकिन बीच पर पार्टी नहीं बल्कि सफाई की गई। इस दौरान कई सेलेब्स आए और सभी ने वहां जाकर सफाई की और उस जगह को साफ किया। सभी सेलेब्स के साथ नोरा फतेही भी यहां पहुंचीं। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि नोरा सफाई छोड़ डांस करने लगीं। दरअसल, सफाई के साथ-साथ वहां पर सभी ने ब्रेक लेकर डांस भी किया। नोरा के साथ-साथ प्रज्ञा ने भी डांस किया। लेकिन नोरा के डांस मूव्स को देखकर तो सभी दंग रह गए।
जब नोरा को देख शो में कपिल ने शुरू किया फ्लर्ट...
कुछ दिनों पहले नोरा, विक्की कौशल के साथ कपिल शर्मा शो में अपने गाने 'पछताओगे' के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान तीनों ने खूब मस्ती की। बातचीत के दौरान कपिल ने कहा नोरा आप गाने में विक्की के होने के बावजूद दूसरे लड़के को देख रही हैं तो क्यों न यहां विक्की के होने के बावजूद मुझे देखें।
इसके बाद कपिल नोरा से कहता है आप हाल ही में कनाडा गई थीं, मैं भी वहीं था।
कपिल और नोरा दोनों बात कर रहे थे तो अर्चना पूरन सिंह ने कहा, नोरा ये अपनी पत्नी के साथ कनाडा में था। इसपर कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा, शादी तो पब्लिसिटी स्टंट था। शादी के दूसरे दिन से तो मैं फ्री हूं।
इसके बाद नोरा कहती हैं, मुझे आपकी शादी के बारे में नहीं पता था। आप मुझसे दूर बैठो। जिसके बाद कपिल कहते हैं, वो मेरी दूर की बीवी है।