फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनNora Fatehi Instagram: नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रीस्टोर, एक्ट्रेस ने खुद बताया पूरा मामला

Nora Fatehi Instagram: नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रीस्टोर, एक्ट्रेस ने खुद बताया पूरा मामला

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस व बेहतरीन डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का इंस्टाग्राम रीस्टोर (Nora Fatehi instagram) हो गया है। शुक्रवार दोपहर को नोरा फतेही का इंस्टाग्राम डिलीट हो गया था, इसके बाद से...

Nora Fatehi Instagram: नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ रीस्टोर, एक्ट्रेस ने खुद बताया पूरा मामला
Avinash Singhहिन्दुस्तान,मुंबईFri, 04 Feb 2022 10:36 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस व बेहतरीन डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का इंस्टाग्राम रीस्टोर (Nora Fatehi instagram) हो गया है। शुक्रवार दोपहर को नोरा फतेही का इंस्टाग्राम डिलीट हो गया था, इसके बाद से ही उनके सभी फैन्स परेशान हो गए थे। इंस्टाग्राम ऐप पर नोरा फतेही का अकाउंट दिख रहा था लेकिन एक भी पोस्ट और फॉलोअर्स- फॉलोइंग नहीं दिख रहे थे, वहीं ब्राउजर पर उनके इंस्टा अकाउंट का लिंक ब्रोकन दिख रहा था। हालांकि अब एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट रीस्टोर हो गया है और खुद उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

नोरा फतेही की इंस्टा स्टोरी
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी करते हुए पूरा मामला बताया है। नोरा फतेही ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'सॉरी दोस्तों, मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। सुबह से ही कोई मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहा था। इंस्टाग्राम टीम का शुक्रिया, मेरी समस्या जल्द सुलझाने के लिए।' बता दें कि नोरा के इंस्टाग्राम रीस्टोर होने से फैन्स काफी खुश हैं।

nora fatehi

इंस्टा क्वीन हैं नोरा
याद दिला दें कि नोरा फतेही का नाम अब उन एक्ट्रेसेस में शुमार हो गया है, जिनके इंस्टाग्राम पर 37 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। नोरा के इंस्टा पर 37.6 मिलियन से फॉलोअर्स हो गए हैं। नोरा को इंस्टा क्वीन भी कहा जाता है, वो अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं।

'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आईं नोरा
बता दें कि नोरा ने कई डांस वीडियोज में अपना दम दिखाया है। बैक टू बैक हिट सॉन्ग्स देने के चलते नोरा को हिट मशीन भी कहा जाता है। वहीं बता दें कि अपने डांस के साथ ही नोरा बतौर अभिनेत्री भी अपना दम दिखा चुकी हैं। नोरा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर, सलमान खान के साथ भारत में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही नोरा कुछ वक्त पहले अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।