नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप में कर दी बड़ी गलती, भारतीय झंडे को लहराया उलटा और फिर...
नोरा फतेही हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप के इवेंट में पहुंचीं। इस इवेंट से एक्ट्रेस की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए हैं। इन्ही में से एक वीडियो को लेकर नोरा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

इस खबर को सुनें
नोरा फतेही हाल ही में फीफा विश्व कप 2022 के लिए कतर गईं। इस दौरान नोरा ने परफॉर्म किया। इतना ही नहीं उन्होंने स्टेज पर भारत के झंडे को भी लहराया। नोरा ने भारत के जय के नारे भी लगाए। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सभी उनकी तारीफ कर रहे थे। वहीं सबको नोरा पर गर्व भी हुआ क्योंकि भले ही फीफा में भारत नहीं खेल रहा, लेकिन इसके बावजूद भारत का वहां जिक्र हुआ। लेकिन अब नोरा अपने उसी वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, स्टेज पर झंडा तो नोरा ने लहराया, लेकिन उल्टा। गलती से नोरा ने झंडे को उल्टा पकड़ लिया था। वहीं बीच में वह नीचे स्टेज पर भी झंडे को टच कर देती हैं। इस वजह से नोरा को काफी नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।
फैंस कर रहे सपोर्ट
वैसे भले ही नोरा को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन उनके फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। वे कमेंट कर रहे हैं कि नोरा से वो गलती से हुआ है। उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है। वहीं एक ने कमेंट किया कि वह भारतीय नहीं हैं, लेकिन फिर भी वहां भारतीय को वहां रिप्रजेंट कर रही हैं इसलिए हमें उन्हें ऐसे ट्रोल नहीं करना चाहिए।
नोरा की प्रोफेशनल लाइफ
नोरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब तक शो झलक दिखलाजा 10 में बतौर जज नजर आ रही थीं करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ। अब शो खत्म हो गया है। हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो में नोरा का गाना जेड़ा नशा रिलीज हुआ है। इस गाने को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि गाने को लेकर म्यूजिक कंपोजर को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि नोरा के डांस मूव्स को काफी पसंद किया गया। गाने में आयुष्मान और नोरा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।
अपकमिंग फिल्म
वहीं अब वह कॉमेडी फिल्म 100 परसेंट में नजर आएंगी जिसमें वह जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और शहनाज गिल के साथ नजर आएंगी। बता दें कि बतौर एक्ट्रेस नोरा की ये 7वीं फिल्म होगी। इससे पहले वह बतौर एक्ट्रेस रोर टाइगर ऑफ सुंदरबन्स, क्रेजी कुकड़ फैमिली, बाटला हाउस, स्ट्रीट डांसर 3डी, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया और थैंक गॉड में नजर आई हैं।
वहीं बाकी कई हिंदी फिल्मों में वह स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देती हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में उनके हर गाने हिट जाते हैं और हमेशा दर्शकों का उन्हें प्यार मिलता है।