फादर्स डे के मौके पर निक ने प्रियंका के पापा के लिए लिखी ऐसी बात, देसी गर्ल हो गईं इमोशनल
रविवार को सभी ने फादर्स डे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सभी ने अपने पिता के लिए प्यारे मैसेज लिखे। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने इस मौके पर जो किया वो सबसे प्यारा था। दरअसल, फादर्स डे के...
रविवार को सभी ने फादर्स डे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सभी ने अपने पिता के लिए प्यारे मैसेज लिखे। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने इस मौके पर जो किया वो सबसे प्यारा था। दरअसल, फादर्स डे के मौके पर निक ने अपने पिता को विश किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ससुर यानी प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा के लिए भी प्यारी लाइन लिखी।
निक ने पहले अपने पिता की फोटो शेयर की और लिखा,'सभी पिता को फादर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं. मैं आशा करता हूं कि आपके जैसा आधा पिता भी बन पाऊं. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'
वहीं प्रियंका के पिता की फोटो शेयर करते हुए निक ने लिखा, अशोक सर, इस दुनिया में ऐसी शानदार महिला को लाने के लिए आपका धन्यवाद।
निक के इस पोस्ट पर प्रियंका भी इमोशनल हो गईं और उन्होंने लिखा, आई लव यू।
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं।