फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsNick Jonas Will Not Attend Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding Functions In Udaipur Know The Big Reason

Parineeti-Raghav: सगाई के बाद अब परिणीति की शादी में भी शामिल नहीं होंगे जीजू निक, आखिर क्या है वजह?

परिणीति और राघव राजस्थान के उदयपुर में 23-24 सितंबर को ग्रैंड तरीके से सात फेरे लेंगे। करीब एक हफ्ते तक वेडिंग फेस्टिविटीज चालू रहेंगी, जिनकी शुरुआत नई दिल्ली में एक अरदास के साथ हो चुकी है।

 Parineeti-Raghav: सगाई के बाद अब परिणीति की शादी में भी शामिल नहीं होंगे जीजू निक, आखिर क्या है वजह?
Priti Kushwahaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 18 Sep 2023 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

Parineeti And Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही आप नेता राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। दोनों जिंदगी के नए मोड़ पर कदम रखने जा रहे हैं। उनकी शादी की खबरें इस वक्त हर तरफ छाई हैं। परिणीति और राघव राजस्थान के उदयपुर में 23-24 सितंबर को ग्रैंड तरीके से सात फेरे लेंगे। करीब एक हफ्ते तक वेडिंग फेस्टिविटीज चालू रहेंगी, जिनकी शुरुआत नई दिल्ली में एक अरदास के साथ हो चुकी है। इस शादी में दूल्हा और दुल्हन के परिवार वालों के अलावा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के शामिल होने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि परिणीति की शादी में उनके जीजू यानी निक शामिल नहीं हो पाएं।  

इस वजह से परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे जीजू
जानकारी के मुताबिक, निक जोनस पिछले महीने से ही काफी बिजी चल रहे हैं। उनके एक के बाद एक कॉन्सर्ट्स हो रहे हैं। वहीं, परिणीति की शादी के करीब भी जोनास ब्रदर्स के कई कॉन्सर्ट्स होने बाकी हैं। इसी वजह से वह फैमिली वेडिंग को अटेंड नहीं कर पाएंगे।  जोनास ब्रदर्स की वेबसाइट के अनुसार, निक अगले कुछ दिनों तक लगभग हर दिन भाइयों केविन और जो जोनास के साथ जगह-जगह कॉन्सर्ट्स करेंगे।

राजस्थान के उदयपुर में होगी शादी
परिणीति और राघव राजस्थान के उदयपुर में 23-24 सितंबर को ग्रैंड तरीके से सात फेरे लेंगे। हाल ही में उनका रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था कि कपल उदयपुर में एक हफ्ते के सेलिब्रेशन के बाद 30 सितंबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन का आयोजन करेगा। शादी की रस्में पंजाबी रीति रिवाजों के साथ होंगी। बात दें कि इस शादी में परिणीति और राघव के परिवार वालों के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और पंजाब के मुख्यमंत्री के भगवंत सिंह मान के भी पहुंचने की उम्मीद है।  

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े