Hindi NewsEntertainment NewsNick Jonas Opens Up About His Baby Plans With Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद बेबी प्लानिंग को लेकर निक जोनस ने किया ये खुलासा, बताया खूबसूरत इरादा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अपना जीवनसाथी बनाने के बाद निक जोनस (Nick Jonas)अमेरिका चले गए हैं। निक जल्द ही अपने मुंबई रिसेप्शन के लिए भारत वापिस लौटेंगे। लेकिन अमेरिका...

प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद बेबी प्लानिंग को लेकर निक जोनस ने किया ये खुलासा, बताया खूबसूरत इरादा
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 14 Dec 2018 12:28 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अपना जीवनसाथी बनाने के बाद निक जोनस (Nick Jonas)अमेरिका चले गए हैं। निक जल्द ही अपने मुंबई रिसेप्शन के लिए भारत वापिस लौटेंगे। लेकिन अमेरिका जाने के पहले निक जोनास ने अपनी शादी और वाइफ प्रियंका को लेकर कुछ खुलासे किये हैं। जिसकी चर्चा काफी तेजी से की जा रही है। हाल ही में निक जोनस ने यह बताया है कि प्रियंका से शादी के बाद उनकी बेबी प्लानिंग क्या है। 

हाल ही में निक ने Spotify पॉडकास्ट 'द रिवाइंड विद गाय रज'  (The Rewind with Guy Raz) से बाचचीत करते हुए कहा कि इसमें कोई दोहराय नहीं है कि मैं एक दिन पिता बनना चाहता हूं। यह मेरा एक सपना है। मुझे लगता है कि मैं काफी जल्दी बढ़ा हो गया। इसको दो रूप से देखा जा सकता है। आप यह कह सकते हैं कि यह सही नहीं था या फिर आप यह भी  कह सकते हैं कि मुझे छोटी उम्र में जिंदगी के बारे में पता चला। इसके आगे निक ने कहा कि, "मैंने छोटी उम्र में ही काफी कुछ अनुभव कर लिया था. मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन मैं अपने बच्चों को यह बात बता सकूं। 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी कई बार बच्चों को लेकर मीडिया से बात करती थी। आपको याद दिला दें कि प्रियंका को भी बच्चे बहुत पसंद हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने कहा था कि वे बहुत सारे बच्चे चाहती हैं। 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक की शादी हिन्दू और क्रिस्चियन रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई थी। इसके बाद दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन रखा गया था। अब 20 दिसंबर को मुंबई में भी एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड भी सामने आ चुका है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी  हस्तियां शामिल होगी।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें