निया शर्मा ने बैकलेस टॉप में शेयर किया हद बोल्ड वीडियो, लिखा- ये भी उतार दे, बेशर्म कहने वालो...

टीम लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

निया शर्मा जो दिल में आता है वही करती हैं फिर दुनिया कुछ भी कहे। वह अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। निया को लोग उनके आउटफिट्स के लिए अक्सर ट्रोल करते हैं। इस बार उन्होंने बैकलेस टॉप में एक हॉट...

निया शर्मा ने बैकलेस टॉप में शेयर किया हद बोल्ड वीडियो, लिखा-  ये भी उतार दे, बेशर्म कहने वालो...

निया शर्मा जो दिल में आता है वही करती हैं फिर दुनिया कुछ भी कहे। वह अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। निया को लोग उनके आउटफिट्स के लिए अक्सर ट्रोल करते हैं। इस बार उन्होंने बैकलेस टॉप में एक हॉट वीडियो पोस्ट किया है। निया ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है जो ट्रोल करने वालों के लिए मुंहतोड़ जवाब है।


ट्रोल्स को भाव नहीं देतीं निया

निया शर्मा ने लिखा है, ये भी उतार दे, कपड़े नहीं है क्या, शेमलेस... आप सभी को... **** वेरी मच। निया शर्मा अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट्स और वीडियोज के लिए चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते हैं लेकिन वह ट्रोल्स को जरा भी भाव नहीं देतीं। निया शर्मा इस टॉप में पहले भी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। अब उन्होंने वीडियो शेयर किया है।

 


रवि दुबे को बताया था बेस्ट किसर

निया शर्मा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। वह रवि दुबे को बेस्ट किसर बताकर भी सुर्खियों में आ चुकी हैं। इस पर रवि की पत्नी शरगुन ने जवाब दिया था, पहले हम दोनों भी चौंक गए थे लेकिन हम जानते हैं कि निया ऐसी ही है। उसके जो दिल में होता है बोल देती है।

निया शर्मा ने ट्विटर पर देवोलीना भट्टाचार्जी से भिड़ने के बाद मांगी माफी, मिला ये जवाब


देवोलीना से हुआ था ट्वीट वॉर

बीते दिनों निया शर्मा देवोलीना भट्टाचार्जी से ट्वीट वॉर के लिए भी चर्चा में आई थीं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ ट्विटर पर भड़ास निकाली थी। हालांकि बाद में दोनों का पैचअप भी हो गया और एक-दूसरे से माफी मांग ली थी। दोनों के बीच पर्ल वी पुरी रेप केस को लेकर कहा-सुनी हुई थी। 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।