टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का कुछ दिनों पहले ‘जमाई राजा 2.0’ से एक वीडियो सामने आया था। दरअसल, वह वीडियो शो के ट्रेलर का था, जिसमें निया शर्मा और रवि दुबे को पैशनेटली किस करते देखा गया था। निया शर्मा इस वीडियो के चलते कई लोगों के निशाने पर आई थीं। इससे पहले निया शर्मा अपने बर्थडे केक के कारण सुर्खियों में रही थीं।
अब बॉलीवुड हंगामा संग निया शर्मा ने इस पर खुलकर बात की है। निया शर्मा ने रवि दुबे को ‘बेस्ट किसर’ बताया था। निया शर्मा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह शो के ट्रेलर में हम दोनों ने किया। अगर मैंने रवि को बेस्ट किसर कहा तो कौन यह बात बोलेगा कि वह खराब किसर था। रवि और मैं पिछले सात साल से साथ काम कर रहे हैं। टीवी शो से वेब प्लैटफॉर्म की दूरी हम दोनों ने साथ तय की है। अगर मैंने कहा कि रवि बेस्ट किसर है तो वह है। मैंने काफी एंजॉय किया, वह शॉट देने में।
निया शर्मा ने कहा कि हमने वह इनटीमेट सीन इसलिए किया, क्योंकि हम लोगों को दिखाना चाहते थे कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। यह सीन बाकी के सीन्स की तरह नॉर्मल होता है।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच क्या सुलह करना में लगे हैं सलमान खान? यह है सच्चाई
बेबी आरव के सोते ही रात में पति संग डेट पर गईं अनीता हसनंदानी, फोटो वायरल
निया शर्मा ने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में दिखाई दी थीं, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। निया शर्मा ने ‘जमाई राजा’ में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। निया शर्मा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘इश्क़ में मरजावां’ में भी मुख्य किरदार निभाया। इसके साथ ही निया ने कलर्स के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में एक चैलेंजर के रूप में भाग लिया था।