निया शर्मा ने ट्विटर पर देवोलीना भट्टाचार्जी से भिड़ने के बाद मांगी माफी, मिला ये जवाब

टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर भिड़ने के बाद टीवी की बहुओं निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी ने पैचअप कर लिया है। निया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट में देवोलीना से माफी मांगी है। वहीं देवो ने भी अपनी गलती का...

निया शर्मा ने ट्विटर पर देवोलीना भट्टाचार्जी से भिड़ने के बाद मांगी माफी, मिला ये जवाब

सोशल मीडिया पर भिड़ने के बाद टीवी की बहुओं निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी ने पैचअप कर लिया है। निया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट में देवोलीना से माफी मांगी है। वहीं देवो ने भी अपनी गलती का अहसास किया है और उनसे माफी मांगी है। दोनों के बीच पर्ल वी पुरी केस को लेकर ट्वीट वॉर हुआ था। ट्विटर पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए पर्सनल कॉमेंट्स भी किए थे।


मां, भाई और रवि दुबे ने दी थी सलाह

मंगलवार को निया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, मेरी मां, भाई और रवि ने बड़े प्यार से मुझे बताया कि मैं गलत थी, ये देखते हुए कि मेरे तीनों करीबी गलत नहीं हो सकते.... हे देवोलीना, हो सकता है मैंने पर्सनल होकर लाइन क्रॉस कर दी हो... आई ऐम सॉरी, यह आवेग में आकर हो गया। उम्मीद है तुम भूल जाओगी।


देवोलीना ने दिखाया बड़ा दिल

इस पर देवोलीना ने जवाब दिया है, हे निया शर्मा कोई बात नहीं। अगर मैंने तुम्हें हर्ट किया हो तो मुझे भी माफ कर दो, मैं ऐसा करना नहीं चाहती ती। अपनी मां, भाई और रवि को मेरी तरफ से सम्मान देना। सुरक्षित रहो और ध्यान रखो। निया ने ट्विटर पर भी माफी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है, वहीं खत्म कर रही हूं, जहां इसे शुरू किया था। एक बार फिर से सॉरी। देवोलीना ने जवाब दिया, लग रहा है कभी शुरू ही नहीं हुआ था। जैसा कि मैंने कहा बड़े बड़े शहरों में छोटी छोटी लड़ाई होती रहती है। मेरी भी माफी स्वीकार करो।

 

— NIA SHARMA (@Theniasharma) June 8, 2021


 

— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) June 8, 2021

पर्ल केस पर हुई थी तू-तू-मैं-मैं

बीते दिनों देवोलीना और निया शर्मा के बीच ट्विटर पर जबरदस्त तू-तू-मैं-मैं हुई थी। दोनों पर्ल वी पुरी केस पर भिड़ गई थीं। पर्ल एक नाबालिग लड़की के रेप के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं। निया ने पर्ल के सपोर्ट में ट्वीट किया था वहीं देवोलीना उस बच्ची को कोसने के खिलाफ थीं। इसके बाद निया और देवो ने एक-दूसरे के खिलाफ ट्वीट्स किए थे।

पर्ल वी पुरी केस पर भिड़ गईं निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी, डांस से लेकर फैशन तक पर कॉमेंट्स

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।