Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Nehha Pendse to Mona Singh TV actors who fell in love with divorcees

नेहा पेंडसे से लेकर मोना सिंह तक, वो टीवी एक्ट्रेस जिन्होंने किया डिवोर्सी से प्यार

कहते हैं प्यार के आगे सब फीका है। और टीवी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जिनके लिए ये बात सच हुई है। इन टीवी एक्टर्स ने उन लोगों को चुना है जिनकी पहले भी शादी हो चुकी है लेकिन अब डिवोर्सी हैं,...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 8 Jan 2020 10:37 PM
हमें फॉलो करें

कहते हैं प्यार के आगे सब फीका है। और टीवी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जिनके लिए ये बात सच हुई है। इन टीवी एक्टर्स ने उन लोगों को चुना है जिनकी पहले भी शादी हो चुकी है लेकिन अब डिवोर्सी हैं, एक्स-वाइफ है और बच्चे भी हैं। लेकिन प्यार के आगे इनके लिए कोई भी चीज मायने नहीं रखती है। अपनी चॉइस के साथ ये खुश हैं, इन्होंने इस बात को दुनिया और सोसाइटी को साबित किया है। आज हम आपको उन टीवी एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने डिवोर्सी से प्यार किया और फिर शादी की। 

नेहा पेंडसे- इन्होंने 5 जनवरी को बिजनेसमेन शार्दुल सिंह से शादी की। शार्दुल की दो बेटियां हैं और दो बार डिवोर्स हो चुका है। नेहा पेंडसे इस बारे में जानती हैं और शार्दुल से बहुत प्यार करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEHHA PENDSE BAYAS (@nehhapendse) on

मोना सिंह- ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ एक्ट्रेस मोना सिंह ने भी बिजनेसमेन श्याम राजगोपालन से 27 दिसंबर 2019 में शादी की है। इसका खुलासा तब हुआ जब मोना सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के रीति-रिवाज की फोटो पोस्ट की। श्याम भी एक डिवोर्सी हैं और इनकी 10 साल की बेटी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

काम्या पंजाबी- ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भी अगले महीने अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमेन शलभ दांग संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की ही पहले शादी हो चुकी है और बच्चे हैं। 

शोएब इब्राहिम- टीवी की दुनिया में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी सबसे क्यूट मानी जाती है। दीपिका का पहले डिवोर्स हो चुका है। 2018 में शोएब और दीपिका ने एक दूसरे का हाथ थामा और शादी की। 

जेनिफर विंगेट- ‘बेहद’ एक्ट्रेस जेनिफर की शादी करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। अनबन रहने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। 2014 से 2016 तक करण, जेनिफर संग रहे। इसके बाद उन्होंने 2016 में बिपाशा बसु से शादी की। और अभी तक दोनों साथ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी- इन दोनों ने साल 2004 में शादी की लेकिन 2001 में हितेन तेजवानी का डिवोर्स हुआ था। गौरी और हितेन के दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hiten Tejwani (@hitentejwani) on

रश्मि देसाई- बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई की शादी नंदिश से हुई थी लेकिन दोनों ज्यादा लंबे समय तक साथ नहीं रह पाए। अब रश्मि देसाई, अरहान खान संग रिलेशनशिप में हैं और बिग बॉस 13 सीजन खत्म होने के बाद उनसे शादी करने वाली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें