FUNNY VIDEO: नेहा कक्कड़ की पति रोहनप्रीत सिंह संग हुई खतरनाक लड़ाई, गुस्से में खींचे एक-दूसरे के बाल
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों बुरी तरह से लड़ते हुए दिख रहे हैं। इस कपल का नोकझोंक देखकर फैंस...
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों बुरी तरह से लड़ते हुए दिख रहे हैं। इस कपल का नोकझोंक देखकर फैंस कॉमेंट कर इनके खूब मजे ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग हैरान परेशान होकर इन्हें अजीबो-गरीब नसीहतें दे रहे हैं।
दरअसल, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपस में लड़ते हुए एक फनी वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में दोनों हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में नेहा, रोहन का कॉलर पड़कर पीटते हुए दिख रही हैं तो वहीं रोहन नेहा का बाल खिंचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में तेरी मेरी दोस्ती का म्यूजिक चल रहा है।
इन दोनों का यह वीडियो वायरल हो चुका है। फैंस लॉफिंग इमोजी बनाकर इन दोनों के बीच हो रही फाइट के मजे ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग हैरान हैं कि ये दोनों क्यूं लड़ रहे हैं।
मजे लेने के अलावा भी कुछ यूजर्स इन दोनों के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि आप दोनों पहले कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर लेते इसके बाद लड़ते तो अच्छा होता। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि शादी के बाद का महौल कुछ ऐसा ही होता है। एक औऱ यूजर ने लिखा कि लड़ाई कुछ हद तक ठीक है लेकिन इस तरह समय ऐसी वीडियो शेयर करना जायज नहीं लगता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों का यह फनी वीडियो इनके आने वाले नए म्यूजिक वीडियो का एक हिस्सा है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम है ‘खढ़ तैनू मैं दस्सा’, जिसे नेहा अपने पति रोहन के साथ मिलकर गाने वाली हैं। इस म्यूजिक एलबम का पहला पोस्टर सामने आ चुका है।