Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Neha Kakkar marries Rohanpreet Singh in a traditional Anand Karaj ceremony

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह से गुरुद्वारे में की शादी, सामने आया वीडियो

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को गुरुद्वारे में दोनों की शादी हुई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों ने एक ही कलर के...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 24 Oct 2020 03:49 PM
हमें फॉलो करें

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को गुरुद्वारे में दोनों की शादी हुई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हैं। नेहा ने जहां क्रीम कलर का लहंगा पहना है। वहीं रोहनप्रीत ने भी इसी कलर की शेरवानी पहनी है। वीडियो में नेहा का परिवार भी साथ नजर आ रहा है।

फैन्स दोनों की शादी से काफी खुश हैं। सभी कमेंट्स कर इस प्यारी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। नेहा और रोहनप्रीत के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEHA KAKKAR (@neheart_sid) on

 बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत काफी समय से रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है। अब तक दोनों की मेहंदी, हल्दी और संगीत की फोटोज और वीडियो सामने आ चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEHA KAKKAR (@neheart_sid) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on

शादी के बाद 26 अक्टूबर को पंजाब में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें परिवार और दोनों के करीबी दोस्त शामिल होंगे। रोहनप्रीत सिंह की बात करें तो साल 2007 में शो सारेगामापा लिटिल चैंप में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। वह रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार-2 में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसके बाद रोहनप्रीत शो मुझसे शादी करोगे में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे।

विशाल ददलानी ने मांगी माफी

नेहा ने जब मेहंदी की फोटोज शेयर की तो विशाल ने शादी में नहीं आने के लिए उनसे माफी मांगी। विशाल ने लिखा, मुझे दुख है कि मैं तुम्हारी शादी अटेंड नहीं कर पाया। मुझे इसके लिए माफ करना। मुझे बुरा लग रहा है लेकिन मेरे पास कोई ऑप्शन ही नहीं था। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और पूरे परिवार को बधाई।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें