Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़neha dhupia shared an old record of nick jonas and tagged priyanka chopra

प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर नेहा धूपिया ने दिया संकेत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की ये फोटो

बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रियंका और निक की फोटो इस बात का सबूत हैं कि इनका रिश्ता दोस्ती से बढ़ कर है।...

लाइव हिन्दुस्तान टीम दिल्लीFri, 13 July 2018 10:08 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रियंका और निक की फोटो इस बात का सबूत हैं कि इनका रिश्ता दोस्ती से बढ़ कर है। बीते दिनों प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ भारत आई थीं। निक को भारत लाने का मकसद प्रियंका अपनी फैमिली से मिलवाना चाहती थीं। प्रियंका की फैमिली और निक ने गोवा में काफी क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया। इसके बाद दोनों साथ में अंबानी की पार्टी में नजर आए। इस बीच दोनों के हाथों में एक सी अंगूठी देख ये बातें भी होने लगीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। लेकिन कुछ ही दिन में ये साफ हो गया कि दोनों ने अलग-अलग अंगुली में रिंग पहनी है और चर्चा होने लगी कि दोनों इस महीने तक सगाई कर सकते हैं। 

nick jonas

अमेरिकन सिंगर निक जोनस की फैन फॉलोइंग की कमी नहीं है। दुनियाभर में लाखों फैन्स उनके दीवाने हैं। वहीं बॉलीवुड की स्टाइलिश दीवा नेहा धूपिया भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। नेहा निक की काफी बड़ी फैन हैं और ये बात उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलती है। 

इंडिया दौरे के बाद दोनों वापस चले गए लेकिन दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन नेहा धूपिया की एक पोस्ट ने दोनों के रिश्तों पर एक इशारा कर दिया है। दरअसल, नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा को टैग किया है। और इसी साथ में लिखा है, 'आर्काइव से. प्रियंका देखो मुझे क्या मिला।' निक की फोटो के साथ प्रियंका को टैग करना एक इशारा ही है, कि उन दोनों के बीच क्या चल रहा है। 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें