5 दिन की बेटी मेहर को लेकर भावुक हुईं नेहा धूपिया, शेयर किया इमोशनल मैसेज
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर 18 नवंबर को ही एक बेटी ने जन्म लिया है। नेहा-अंगद ने अपनी नन्हीं परी का नाम एनाउंस करते हुए उनकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दी है। आज नेहा-अंगद...
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर 18 नवंबर को ही एक बेटी ने जन्म लिया है। नेहा-अंगद ने अपनी नन्हीं परी का नाम एनाउंस करते हुए उनकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दी है। आज नेहा-अंगद की बेटी पांच दिन की हो गई। बेटी को जन्म देने के बाद नेहा एक काफी इमोशलन पोस्ट शेयर किया है। नेहा के पोस्ट को पढ़ने के बाद आप भी खूद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाएंगे।
नेहा धूपिया ने इंस्ताग्राम की स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखा है कि आप लोगों ने हमारी नन्ही परी के लिए जो अपनी बधाई से को प्यार बरसाया है उससे हमारा दिल भर आया है। मैंने उसके कानो में कहा कि सभी तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। इसे सुनकर वह मुस्कुरा उठी। वह सभी को अपने मुस्कान से प्यार लौटा रही हैं।
बता दें कि इससे पहले नेहा ने एक और पोस्ट शेयर किया था। जिसमें अपनी बेटी मेहर की प्यारी फोटो शेयर की थी। नेहा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर बच्ची के पैरों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हेलो वर्ल्ड। नेहा फोटो के कैप्शन में लिखा, "मेहर धूपिया बेदी दुनिया को हैलो कह रही है। हालांकि, इस फोटो में बच्ची का चेहरा नहीं दिखाया था।
बता दें कि नेहा और अंगद ने अपनी बेटी के चेहरे की तस्वीर नहीं शेयर की थी लेकिन बच्ची के दादाजी ने उसकी पूरी तस्वीर शेयर कर दी थी।
U Little Beauty MEHR..another Lifeline for Grandparents...Both Maternal & Paternal..Aren’t we Blessed..?!! Yes All of it by Guru’s MEHR Only..GodBless Little One..Welcome to this Journey..Ordained by Almighty WaheGuru..!! pic.twitter.com/LtPYr9lG82
— Bishan Bedi (@BishanBedi) November 20, 2018
बता दें कि नेहा धूपिया ने अपने बचपन के दोस्त अंगद बेदी के साथ 10 मई को शादी की थी। शादी गुपचुप तरीके से हुई थी और लोगों को तस्वीरें आने के बाद ही पता चला था। कुछ ही दिनों बाद उनकी प्रेगनेंसी के चर्चे होने लगे। आखिरकार नेहा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करके अपने प्रेगनेंट होने की जानकारी भी दी थी। कयास लगाए जा रहे थे कि नेहा शादी के पहले ही प्रेगनेंट थीं। हालांकि हाल ही में अंगद बेदी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकारा कि नेहा शादी के पहले प्रेगनेंट थीं और इस बात पर उन्हें पैरंट्स की डांट भी सुननी पड़ी थी।