Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Neetu Kapoor: Writes Emotional Note: For Daughter Riddhima Kapoor: Shares Adorable Photo:

नीतू कपूर ने लिखी बेटी रिद्धिमा कपूर के लिए इमोशनल पोस्ट, शेयर की खूबसूरत फोटो

बॉलीवुड एक्टर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर नीतू कपूर ने बेटी के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। साथ ही उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई भी दी...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 15 Sep 2020 05:34 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर नीतू कपूर ने बेटी के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। साथ ही उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई भी दी है। नीतू कपूर ने रिद्धिमा कपूर संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे दिमाग में तुम अभी-भी मेरी छोटी-सी प्यारी-सी बेटी हो। लेकिन पिछले कुछ महीनों में तुमने जिस तरह मुझे संभाला है, वह अद्भुत रहा है। मेरी देखभाल की है और मेरे साथ सख्त भी रही हो। हम साथ रोए हैं, साथ हंसे हैं, साथ खेले भी हैं (जिसमें ज्यादातर बार तुम हारी हो), तुम जैसा कोई और नहीं हो सकता। 40 बार क्यूटनेस तुम्हें मुबारक हो।’

इसके अलावा रिद्धिमा कपूर की कजिन करीना कपूर खान ने भी उनके लिए पोस्ट लिखी है, साथ ही एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में करीना, करिश्मा के साथ रिद्धिमा कपूर राज कपूर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। करीना लिखती हैं, ‘वैरिफाइड सिस्टर, हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल रिद्धिमा।’ 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

बता दें कि कल रात कपूर परिवार ने रिद्धिमा कपूर की बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर शामिल रहे। इस पार्टी से जुड़ी कुछ तस्वीरें रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ये सभी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें