स्टाइल में दिशा पाटनी से हुई तुलना तो नीतू कपूर ने किया रिएक्ट, बोलीं- तुम लोग...
दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। हाल ही में एक फैशन ब्लॉग ने नीतू कपूर और दिशा पाटनी के स्टाइल की तुलना की तो वह रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाईं।
नीतू कपूर हाल के दिनों में टीवी और फिल्मों में काफी समय व्यस्त हैं। वह जब भी पपराजी के सामने आती हैं तो उनके सवालों के जवाब मुस्कुराकर देती हैं। फैन्स को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आता है और उनकी तारीफ करते हैं। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। हाल ही में एक फैशन ब्लॉग ने नीतू कपूर और दिशा पाटनी के स्टाइल की तुलना की तो वह रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाईं। आगे जानिए नीतू कपूर ने क्या कहा।
पोस्ट पर नीतू कपूर का रिएक्शन
दरअसल डाइट सब्या ने एक फैशन पोल किया जिसमें दिशा पाटनी और नीतू कपूर की तस्वीरें हैं और यूजर्स को वोट करने के लिए कहा गया। ओरिजनल पोस्ट को नीतू कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर करते हुए कहा, ‘तुम लोग मेरी तुलना एक बच्ची से कर रहे हो।‘ आगे उन्होंने आंखों को बंद किए हुए और बंदर का इमोजी बनाया।
कैसा है दोनों का लुक
64 वर्षीय नीतू कपूर का मानना है कि 30 साल की दिशा से पोल में उनकी तुलना करना ‘वाइल्ड’ है। डाइट सब्या ने दोनों की जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें दिशा ने ब्लैक कलर का टू पीस पहना है जिसे आस्था शर्मा ने डिजाइन किया है जबकि नीतू कपूर मोहित राय के पिंक इंडियन आउटफिट में हैं।
9 साल बाद वापसी
नीतू कपूर ने करीब 9 साल के बाद मल्टीस्टारर फिल्म जुग जुग जियो से वापसी की। फिल्म में वह अनिल कपूर के अपोजिट थीं। उनके अलावा फिल्म के अन्य कलाकार वरुण धवन, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल थे। नीतू कपूर के पति और एक्टर ऋषि कपूर का निधन मार्च 2020 में हुआ था।