Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Neetu Kapoor has tested negative for Covid-19 daughter Riddhima Kapoor confirms

नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने किया कन्फर्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। हाल ही में नीत कपूर फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोरोना...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 11 Dec 2020 02:21 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। हाल ही में नीत कपूर फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं, लेकिन अब वह ठीक हो गई हैं। 

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। आज मेरी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।'' रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर संग सेल्फी पोस्ट की है।

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नीतू कपूर ने गुरुवार को अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था। नीतू लिखती हैं, ''हफ्ते की शुरुआत में मैं कोरोना संक्रमित पाई गई थी। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं और मैं अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमारी इतनी मदद की और रिस्पॉन्स भी जल्दी दिया। मैं सेल्फ-क्वारंटाइन में हूं। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं ले रही हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं।''

 

नीतू कपूर आगे लिखती हैं कि मैं आप सभी के भेजे प्यार और दुआओं का शुक्रिया अदा करती हूं। आप लोग भी सेफ रहिए, मास्क पहनकर रखिए, सावधानी से दूरी बनाकर चलिए और अपना ख्याल रखिए, नीतू कपूर।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें