Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़neena gupta this old photo from mandi movie viral on social media

नीना गुप्ता ने शेयर की अपनी पुरानी फोटो, लिखा- 'मंडी के वक्त सीधे और पतले थे'

नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब नीना ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 31 July 2019 05:40 PM
हमें फॉलो करें

नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब नीना ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नीना के साथ इस फोटो में आलिया भट्ट की मां सोनी राजादान भी साथ नजर आ रही हैं। नीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तब पतले थे, सीधे थे, महत्वाकांक्षी थे, मंडी टाइम में सोनी और इला'।

नीना गुप्ता की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनी राजदान ने लिखा है, 'मेरा फेस आधा क्यों दिख रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

सबको पसंद आती हैं मेरी ग्लैमरस तस्वीरें: नीना गुप्ता

नीना गुप्ता का मानना है कि सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरों को खूब पसंद किया जाता है। कुछ दिनों पहले हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने अपने फैशन सेंस को लेकर बात की थी। नीना गुप्ता से पूछा गया था कि क्या वो ऐसी ड्रेस पहनकर यंग एक्ट्रेस का रोल पाना चाहती हैं तो नीना गुप्ता ने कहा, 'मुझे इससे यंग एज के रोल तो नहीं मिले, लेकिन मैं खुश हूं कि ईश्वर ने मुझे अच्छी बॉडी दी है। मैं फैशन को लेकर बहुत कॉन्शियस रहती हूं। मेरी हॉट तस्वीरों को बहुत कमेंट मिलते हैं।'

नीना ने आगे बताया था कि उनके नॉर्मल तस्वीरों में उन्हें इतने कमेंट्स नहीं मिलते, जितनी हॉट तस्वीरों में मिलते हैं। नीना ने कहा, 'मैं इसे बहुत एंजॉय करती हूं। बहुत कम ही मुझे नेगेटिव कमेंट्स मिलते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें