Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Nawazuddin Siddiqui Amitabh Bachchan Priyanka Chopra Anushka Sharma Sonakshi Sinha belog to Bihar Uttar Pradesh

यूपी और बिहार से हैं आपके ये चेहते स्टार्स जो करते हैं बॉलीवुड पर राज

चलिए जानें उन सितारों को बारें में जो यूपी-बिहार से आए हैं और बॉलीवुड पर आज...

Radha Sharma sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 13 June 2020 02:00 PM
हमें फॉलो करें

जानिए कहां से संबंध रखते हैं आपके चहेते सुपरस्टार्स,

1 / 1

अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के फैंस अपने फेवरेट सितारों के बारे में सब कुछ जानने को उत्सुक रहते हैं। चाहे बात उनकी पर्सनल लाइक की हो या प्रोफेशनल। इन बातों के अलावा फैंस को तब और भी खुशी होती हैं जब उन्हें अपने ये बात पता चलता है कि उनके चेहते सितारे उनके ही शहर या राज्य के रहने वाले हैं। फैंस उन सितारों के लिए एक अलग ही फीलिंग रखने लगते हैं। इतना ही नहीं ये सितारे भी कुछ ऐसा ही फीलिंग रखते हैं।

आज हम आपको बॉलीवुड की उन सितारों के बारें में बताएंगे जो उत्तर प्रदेश या बिहार से संबंध रखते हैं। ये हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आपने ये भी देखा है कि आजकल बॉलीवुड में भोजपुरी बोली कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल होने लगा है। मजेदार बात ये है कि कुछ टीवी सीरियल में भोजपुरी लुक और बोली पर ही बेस्ड है। इसके अलावा भोजपुरी गानों को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता हुआ साफ-साफ दिखाई दे रहा है। तो चलिए जानें उन सितारों को बारें में जो यूपी-बिहार से आए हैं और बॉलीवुड पर आज राज कर रहे हैं। 

हंसिका मोटवानी ने शादी की अफवाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोली- कौन है वो

bollywood actress sonakshi sinha attends the launch of the fashion reality show

सोनाक्षी सिन्हा

दबंग गर्ल के नाम से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्हें एक्टिंग पिता शत्रुघ्न सिन्हा से विरासत में मिली। सोनाक्षी को पटना शहर से इनता लगाव है कि वह हमेशा वहां जाती रहती हैं। खबरों की मानें तो पहली फिल्म "दबंग" से फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी पाने के बाद सोनाक्षी 2012 में पटना आईं थी। उसके बाद   वे अपने को स्टार अजय देवगन के साथ फिल्म "सन ऑफ सरदार" के प्रमोशन के लिए पटना आईं थी। उस समय हजारों लोग सोनाक्षी को देखने के लिए जुट गए थे। पटना एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक लोगों की भीड़ जुटी थी। इतने लोगों को बड़ी मुश्किल से संभाला गया था।

 

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उनका जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई बैंगलुरु के आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पूरी की है। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर में कई​ हिट फिल्में दी हैं। उन्हें उनके बेहतर काम के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 

दिया और बाती हम की एक्ट्रेस ने रेणुका शहाणे से आर्थिक मदद

 

malang

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री है। जब वे पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई दी फ़िल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में तब वे हिंदुस्तान के हर युवा का प्यार बन गयी। हर किसीकी वे क्रश बन चुकी है। लोगों उनके सादगीपूर्ण रूप और मुस्कुराहट पर अपना दिल हार बैठे है। लोगों को दिशा पाटनी ने अपने सुंदर लुक्स और अभिनय से आकर्षित किया। वे बहुत ही परिश्रम के बाद यह मुकाम हासिल कर पाई है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा तेलगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं। बॉलीवुड की नेशनल क्रश दिशा यूपी के बरेली से आती हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने से पहले वर्ष 2000 में, उन्होंने निर्देशक एटली बराड़ द्वारा निर्देशित पहली फिल्म “गुड नाइट प्रिंसेस” साइन की थी। साल 2003 में उन्होंने फिल्म 'द हीरो' से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे, इसके बावजूद प्रियंका के काम की काफी तारीफ की गई। प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है। आज प्रियंका बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद आज हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले शानदार कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन 19 मई 974 को उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट के एक छोटे से गाँव बुढ़ाना था। साल 1999 में शूल फिल्म में वेटर और सरफरोश में मुखबिर के रोल से बॉलीवुड में कदम रखने वाले नवाज़ुद्दीन आज हिंदी सिनेमा जगत का एक गौरव हैं। तलाश, गैंग्स ऑफ वासेपुर-1, 2 और कहानी जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इस एक्टर ने संघर्षों का एक पहाड़ तोड़ा है। अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में फैज़ल खान के किरदार ने नवाज की ज़िंदगी को सुलझा दिया। आज के वक़्त में नवाज़ुद्दीन दुनिया के ‘हाईएस्ट पेड एक्टर’ की लिस्ट में शामिल हैं।

कुशाल टंडन की वेब सीरीज 'बेबाकी' जुलाई में होगी रिलीज

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम है जिनके बिना हिन्दी सिनेमा अधुरा है। अद्भुत् व्यक्तित्व , जानदार आवाज , चेहरे पर तेज इन सब गुणों के कारण अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। अमिताभ ने मशहूर निर्देशक के अब्बास ने ''सात हिन्दुस्तानी'' फिल्म में अभिनय करने का मौका दिया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देते आ रहे हैं। कोई दो राय नहीं है कि अमिताभ अब भी फिल्म जगत के शहंशाह , बिग बी और वन मैन शो हैं। अमिताभ तीन दशकों से लोगों के दिलों पर राज करते आ रह हैं और अभी करते रहेंगे। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो में होगी 'दया बेन' की वापसी!

राजपाल यादव

राजपाल बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। वे यूपी के शाहजहांपुर जिले के छोटे से गाँव कुंद्रा के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया था। फिर मुंबई आकर नाम कमा लिया।

 

संदली सिन्हा

संदली सिन्हा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा है, इन्होंने हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, इनकी मासूम सी आंखें और प्यारी सी मुस्कुराहट ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है, संदली सिन्हा का जन्म 11 जनवरी 1972 को मुजफ्फरपुर में हुआ था, इन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म “तुम बिन” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद यह बेहतरीन अभिनेत्री बन गई लेकिन आगे चलकर इनका करियर कुछ खास सफल साबित नहीं हुआ था, इन्होंने भी भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं किया है।

ऐप पर पढ़ें