Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Navratri Special: Dandiya Night and garba Fashion Cues From tv actress Hina Khan Jennifer Winget Surbhi Jyoti and mouny roy

इस बार 'डांडिया नाइट' में टीवी की इन बहुओं का ये कमाल लुक कैरी कर मचाए धमाल , देखें 5 बेस्ट फैशन टिप्स

नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया का ट्रेंड युवाओं पर ऐसा छाया है कि लोग अब नवरात्रि में बिना इसे सेलिब्रेट किए नहीं रह पाते हैं। बॉलीवुड में भी गरबा और डांडिया का खूब चलन है। अक्सर बॉलीवुड...

Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 3 Oct 2019 07:38 PM
हमें फॉलो करें

नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया का ट्रेंड युवाओं पर ऐसा छाया है कि लोग अब नवरात्रि में बिना इसे सेलिब्रेट किए नहीं रह पाते हैं। बॉलीवुड में भी गरबा और डांडिया का खूब चलन है। अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियों और अभिनेताओं को गरबा करते हुए स्पॉट किया जाता रहा है। अभी हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को मां दुर्गा के पंडाल में गरबा करते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लुक और डांस काफी वायरल हुआ। अगर आप चाहे तो आप भी उनके लुक को फॉलो कर के डांडिया में अपने कमाल लुक के साथ धमाल मचा सकती है। आज हम प्रियंका चोपड़ा के अलावा टीवी की कुछ अभिनेत्रियों के स्टाइल और उनके खूबसूरत लुक की बात करेंगे, जिसे आप फॉलो कर डांडिया नाइट में धूम मचा सकती हैं। 

मौनी रॉय 

अगर आप डांडिया नाइट्स की तैयारी कर रही हैं तो आपको मौनी रॉय का यह दमदार लुक काफी पसंद आएगा। आप देख सकती हैं वाइट नेट लहंगे में मौनी कितनी खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में मौनी के लुक अप्रीरिएंस की बात करें तो आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने मेकअप और स्टाइल का पूरा करने के लिए गोल्डन झुमके के साथ मांथे पर हेवी वाइट टिका लगाया हुआ है।  ब्लश पिंक लाइट मेकअप के साथ आप भी मौनी का यह लुक कैरी कर गरबा नाईट में हिट हो सकती हैं। 

हिना खान

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि हिना खान टेलिविजन इंडस्ट्री की फैशनिस्टा है। दिन पर दिन वह पहले से भी ज्यादा ग्लैमरस और खूबसूरत होती जा रही हैं। स्टाइल के मामले में वह बड़े बड़ों को टक्कर देती हैं। चाहे वेस्टर्न लुक हो या एथनिक लुक हिना हर लुक में लाजबाद लगती हैं। अगर आप हिना की फैंन है और आपको येलो रंग पसंद है तो आप इस बार डांडिया नाइट में हिना की यह येलो सूट विद फ्री फिल पैजामा के साथ कैरी कर सकती हैं। फोटो में हिना अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों में एक बन बना रखा है। वहीं कानों में हेवी ईयररिंग पहन रखा है। हिना के सिंपल मेकअप और लुक को आप भी ट्राई कर सकती हैं।

जेनिफर विंगेट 

नए फैशन एक्‍सपेरीमेंट करने में माहिर टीवी सीरियल 'बेपनाह' फेम जेनिफर विंगेट का यह नया अंदाज आपको जरूर पसंद आएगा। फोटो में जेनिफर विंगेट बेहद सिंपल और काफी शोबर लग रही हैं। अपने इस स्टाइल को पुरा करने के लिए जेनिफर अपने बालों में हेवी बन बना रखा है और कानों में मीडियम साइज के ईयरिंग कैरी किया हुआ है जो उनपर काफी जच रहा है। अगर आप डांडिया नाइट में और से कुछ अलग करने दिखने की प्लान कर रही हैं तो आपको जेनिफर का यह अंदाज जरूर टाई करना चाहिए। 

सुरभि ज्योति

 

टीवी शो 'नागिन 3' की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने ड्रेसिंग स्टाइल से सभी को दिवाना कर देती हैं। सुरभि ज्योति की आकर्षक एथनिक लुक देखकर अक्सर लड़कियां उन्हें फॉलो करती रहती हैं। वैसे तो सुरभि हर लिबास में बड़ी ही खूबसूरत लगती हैं, लेकिन जब वह लहंगा पहनती हैं तब तो कहने ही क्या। अगर आप इस बार डांडिया नाइट में लंहगा पहने की सोच रही हैं तो फिर सुरभि ज्योति के इन दो लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें