दिलीप कुमार के लिए बोले नसीरुद्दीन शाह- 'उन्होंने अभिनय के अलावा कुछ नहीं किया'

हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। निधन के बाद से ही फैन्स और सितारे दिलीप साहब को याद कर रहे हैं। इस बीच नसीरुद्दीन शाह...

दिलीप कुमार के लिए बोले नसीरुद्दीन शाह- 'उन्होंने अभिनय के अलावा कुछ नहीं किया'

7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। निधन के बाद से ही फैन्स और सितारे दिलीप साहब को याद कर रहे हैं। इस बीच नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने दिलीप कुमार को याद किया है और उनकी बारे में अपनी बात रखी है।

भारतीय फिल्मों में एक प्रतिमान स्थापित किया था
नसीरुद्दीन शाह ने इंडियन एक्सप्रेस के लिए एक आर्टिकल लिखा। इस आर्टिकल में नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि दिलीप ने नए कलाकारों को आगे बढ़ाने में कोई योगदान नहीं दिया। नसीरुद्दीन लिखते हैं, 'दिलीप कुमार के अंदाज ने भारतीय फिल्मों में एक प्रतिमान स्थापित किया था। दिलीप के तरीके को बाद के कई अभिनेताओं ने भी अपनाने की कोशिश की, मगर वो सिर्फ नकल जैसा ही प्रतीत होता था।' 

अभिनय के अलावा कुछ नहीं किया
आर्टिकल में नसीरुद्दीन ने आगे लिखा, 'जिस जगह पर दिलीप कुमार थे, उन्होंने अभिनय के अलावा कुछ नहीं किया और वे अपने दिल के करीब सामाजिक कार्यों में ज्यादा शामिल रहते थे। दिलीप ने केवल एक फिल्म प्रोड्यूस की थी और आधिकारिक तौर पर किसी फिल्म का निर्देशन भी नहीं किया था।'

तजुर्बों का फायदा आगे नहीं बढ़ाया
नसीरुद्दीन आगे कहते हैं, 'दिलीप ने कभी भी अपने तजुर्बों का फायदा आगे नहीं बढ़ाया, उन्होंने किसी नए टैलेंट को नहीं निखारा और 1970 के शुरूआती फिल्मों को छोड़ दें, तो उन्होंने आगे आने वाले सितारों के लिए कोई खास ऐसा जरूरी सबक नहीं छोड़ा।' नसीरुद्दीन ने ये भी कहा कि दिलीप देश के बेहतरीन लोगों में से एक थे, सिर्फ उनका फिल्म में होना ही किसी भी फिल्म को ऊपर उठा देती थी, लेकिन, इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं किया। गौरतलब है कि फिल्म कर्मा में दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह एक साथ काम कर चुके हैं।

Avinash Singh Pal

लेखक के बारे में

Avinash Singh Pal

अविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़दिलीप के लिए बोले नसीरुद्दीन- 'उन्होंने अभिनय के अलावा कुछ नहीं किया'