कोरोना होने के बाद मालदीव में फंसे नमिष तनेजा, पोस्ट में लिखा- इंडिया से बेस्ट कोई कंट्री नहीं
मालदीव बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स का फेवरिट हॉलीडे स्पॉट है। सिलेब्रिटीज मिनी वेकेशन के लिए अक्सर वहां जाते रहते हैं। अब टीवी ऐक्टर नमिष तनेजा के लिए ये ट्रिप एक डरावनी याद बन गई है। निमिष अपनी...
मालदीव बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स का फेवरिट हॉलीडे स्पॉट है। सिलेब्रिटीज मिनी वेकेशन के लिए अक्सर वहां जाते रहते हैं। अब टीवी ऐक्टर नमिष तनेजा के लिए ये ट्रिप एक डरावनी याद बन गई है। निमिष अपनी गर्लफ्रेंड आंचल के साथ वहां छुट्टियां मनाने गए थे। इस बीच उन्हें कोरोना हो गया और वहीं फंस गए हैं। आंचल मुंबई आ चुकी हैं। नमिष इंस्टाग्राम पर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।
लिखा-अफवाहों से दूर रहें, वायरस सच में है
नमिष ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, मैं मालदीव में कोविड-19 पॉजिटिव आया हूं। मैं रेजॉर्ट में क्वॉरंटीन हूं और सारी सेफ्टी गाइडलाइन फॉलो की थीं लेकिन हो गया अब... अफवाहों से दूर रहें वायरस सच में है और हर जगह फैल रहा है। प्लीज मास्क पहनें और हाथ सैनिटाइज करें, बाहर मत जाएं। ध्यान रखें मेरे लिए प्रार्थना करें, इंडिया से बेस्ट कोई कंट्री नहीं है। जय हिंद...
शॉर्ट ट्रिप पर गए थे मालदीव
नमिष ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया, बीते साल ज्यादातर वक्त में शूटिंग या पेंडेमिक की वजह से घर पर रहा था। फरवरी में जब सिचुएशन थोड़ी नॉर्मल हुई तो हमने शॉर्ट ट्रिप पर जाने का प्लान बनाया। हमने पहले न्यू यॉर्क जाने का प्लान बनाया था बाद में प्लान बदल गया और हम मालदीव आ गए। कोरोना की सेकेंड वेब से पहले ही हमने सब बुक कर लिया था।
आंचल रोते हुए लौटीं मुंबई
उन्होंने बताया कि भारत में उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव था। वे 10 अप्रैल को मालदीव पहुंचे। उन्हें 4 दिन बाद लौटना था तो 12 अप्रैल को फिर से टेस्ट करवाया। आंचल का टेस्ट नेगेटिव था। आंचल को अकेले मुंबई लौटना पड़ा। नमिष ने बताया कि उन्हें अकेले छोड़कर वह काफी रो रही थीं। इस तरह उनका अलग होना काफी दुख देने वाला था।