मां से ही मेरी दुनिया है : प्रभास
प्रभास ने हाल ही में स्वीकार किया कि अपने घर में वह सबसे ज्यादा अपनी मां और बहन के बहुत करीबी हैं। वास्तविक जीवन में शर्मीले और सहज व्यक्तित्व रखने वाले सुपरस्टार प्रभास ने अपनी मां और बहन के साथ...
प्रभास ने हाल ही में स्वीकार किया कि अपने घर में वह सबसे ज्यादा अपनी मां और बहन के बहुत करीबी हैं। वास्तविक जीवन में शर्मीले और सहज व्यक्तित्व रखने वाले सुपरस्टार प्रभास ने अपनी मां और बहन के साथ अपने रिश्ते की जानकारी साझा की। प्रभास ने अपने करियर की पहली फिल्म अपनी मां और बहन के साथ देखी थी और इस दौरान फिल्म देखते वक्त तीनो एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे। अपनी माता जी और बहन के साथ फिल्म देखना अभिनेता के लिए भावनात्मक अनुभव था। प्रभास ने यह भी कहा कि जब उनकी मां ने बाहुबली देखी तो उनकी मां काफी भावुक हो गई थी। ऐसा पहली बार हुआ था जब उनकी मां ने उन्हें ऐसे रूप में देखा था। अमरेन्द्र और महेंद्र बाहुबली के रूप नजर आ चुके प्रभास का यह लुक उनके किरदार से एकदम विपरीत था। आपको बता दें कि प्रभास इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्म साहो पर काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग अलग—अलग देशों में हो रही है। साहो एक बड़े पैमाने की त्रिभाषी फिल्म जिसमे प्रभास और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।