Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़mumbai police stops shahrukh khan night birthday party at restaurant

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची मुंबई पुलिस, जानें फिर क्या हुआ

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बार उनका बर्थडे बहुत खास था क्योंकि उन्होंने शनिवार को अपने बर्थडे के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर...

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची मुंबई पुलिस, जानें फिर क्या हुआ
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 3 Nov 2018 07:51 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बार उनका बर्थडे बहुत खास था क्योंकि उन्होंने शनिवार को अपने बर्थडे के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज किया। फैन्स को ये ट्रेलर बहुत पसंद आया। लेकिन इसके साथ ही बर्थडे पर उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जो उन्होंने नहीं सोचा होगा।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ट्रेलर के रिलीज के बाद शाहरुख ने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई स्टार्स आए। पार्टी में सभी ने काफी मस्ती की। लेकिन फिर तभी पार्टी में थोड़ी दिक्कत आ गई।'

शाहरुख की पार्टी में मुंबई पुलिस पहुंच गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पार्टी काफी देर तक चलने की वजह से मुंबई पुलिस ने बाद में ये पार्टी बंद करवा दी थी।'

शाहरुख की 'जीरो' के ट्रेलर के बारे में बात करें तो इसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सबका कहना है कि ये शाहरुख की बेस्ट फिल्मों में से एक होगी। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस पर पॉजिटिव रिएक्शन दिया है। आप भी देखें ट्रेलर-

 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें