Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़mukesh khanna takes a dig at sonakshi sinha says return of ramayan and mahabharat will people like her who dont know mythology

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज, कहा- रामायण और महाभारत से उनके जैसे लोगों को फायदा मिलेगा

मुकेश खन्ना टीवी पर रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे शोज की वापसी से बहुत खुश हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शोज और आज के पीढ़ी पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 4 April 2020 05:39 PM
हमें फॉलो करें

मुकेश खन्ना टीवी पर रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे शोज की वापसी से बहुत खुश हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शोज और आज के पीढ़ी पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी कमेंट किया। मुकेश खन्ना ने कहा, रामायण और महाभारत के टीवी पर दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी जो पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानते।

मुकेश खन्ना ने कहा, जिन्होंने पहले ये शोज नहीं देखे, उन्हें अब ये जरूर देखना चाहिए। यह सोनाक्षी जैसे लोगों के लिए मददगार होगा जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।

आज की पीढ़ी पर किया यह कमेंट..

मुकेश ने कहा, आज की जनरेशन दूसरी चीजों में बहुत उलझी हुई है। सास-बहू सीरियल्स, टिकटॉक वीडियोज की वजह से आज की पीढ़ी भारतीय संस्कारों से भटक गई है। उनके पास पौराणिक कथाओं, आध्यात्मा के लिए समय नहीं है और ना ही वे समय देना चाहते हैं।

रामायण नहीं थी पसंद...

मुकेश ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्हें रामायण पसंद नहीं आया। वह कहते हैं, मैंने जब भी वह शो देखा मैंने सोचा कि रामानंद सागर ने इस शो को क्यों बनाया। मुझे महाभारत देखना पसंद है क्योंकि उसमें एक गति है। अब हाल ही में मैंने रामायण देखना शुरू किया। मुझे अब यह शो पसंद आया। अरुण गोविल ने क्या खूब काम किया। उन्‍होंने एक स्‍माइल पकड़ी और अंत तक उसे नहीं छोड़ा।'
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें