Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Mukesh Khanna: Jibe At Ekta Kapoor: Says She Has Murder Mahabharat:

मुकेश खन्ना ने कसा एकता कपूर पर तंज, कहा- महाभारत का उन्होंने मर्डर किया है

टीवी की दुनिया में कई ऐसे सीरियल्स बने जो लोगों को इतने पसंद आए कि आज भी वे उन्हें याद करते हैं। इनमें 80 और 90 के दशक के कुछ सीरियल्स हैं, जिसमें शक्तिमान, महाभारत, रामायण, चाचा चौधरी,...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 8 April 2020 12:04 PM
हमें फॉलो करें

टीवी की दुनिया में कई ऐसे सीरियल्स बने जो लोगों को इतने पसंद आए कि आज भी वे उन्हें याद करते हैं। इनमें 80 और 90 के दशक के कुछ सीरियल्स हैं, जिसमें शक्तिमान, महाभारत, रामायण, चाचा चौधरी, श्रीमान-श्रीमति जैसे कुछ नाम शामिल हैं। कोरोना लॉकडाउन के कारण सभी फिल्म और टीवी शोज़ की शूटिंग रुक गई है। ऐसे में दूरदर्शन पर इनमें से कुछ सीरियल्स का प्रसारण किया जा रहा है। वहीं, हमारे बचपन के शक्तिमान ए.के.ए. मुकेश खन्ना ने खुलासा किया है कि वह दोबारा इस सुपरहीरो को दर्शकों के सामने लेकर आएंगे। वह भी नए एपिसोड के साथ, जिस पर वह काम कर रहे हैं। 

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा कि अगर कोरोना लॉकडाउन के चलते इसे दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित न किया जाता तो मैं इसके नए एपिसोड को लेकर जरूर घोषणा करता। वहीं, उन्होंने एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत (2008) की तरह नहीं होता। एकता की महाभारत में द्रौपदी के कंधे पर टैटू बनाया हुआ था। 

मुकेश खन्ना के इस जवाब पर जब पूछा गया कि एकता कपूर की महाभारत मॉर्डन जमाने की थी तो इस पर एक्टर ने कहा कि संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगे उसी दिन वह खत्म हो जाएगी। मैं किसी को भी महाभारत की तरह शक्तिमान का मर्डर करने नहीं दे सकता, जैसे की एकता ने किया। आपके सामने उदाहरण है। इसके राइट्स एक एक्टर के तौर पर मेरे पास हैं। आपको बता दें कि मुकेश खन्ना इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा पर भी तंज कस चुके हैं।  

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें