Hindi NewsEntertainment NewsMukesh Ambani daughter Isha Ambani anand piramal Engagement video leaked from italy

शाही अंदाज में हुई मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई, सामने आया VIDEO

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई 21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई। हाल ही में इस सगाई का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक सगाई...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 23 Sep 2018 08:30 AM
हमें फॉलो करें

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और आनंद पीरामल की सगाई

1 / 2

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई 21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई। हाल ही में इस सगाई का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक सगाई की ऑफिशियल फोटोज सामने नहीं आई हैं। लेकिन वायरल हुई फोटोज और वीडियो में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल साफ नजर आ रहे हैं।

PHOTO: ईशा अंबानी की सगाई में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देसी लुक में दिखे निक जोनस 

शाही अंदाज में हुई सगाई...
हाल ही में इस सगाई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ईशा और आनंद लेक के किनारे खड़े नजर आ रह हैं और उन पर फूलों की बारिश हो रही है। सामने झील में कलरफुल वाटर फाउंटेन चल रहे हैं। आनंद ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी हुई है तो ईशा खुले बालों में क्रीम कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। वीडियो में वहां मौजूद मेहमानों की झलक भी दिख रही है। साथ ही ईशा की मां नीता अंबानी भी स्टेज पर नजर आ रही हैं। नीता अंबानी ने बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

सगाई में लगा बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा...
इस सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स पहुंचे। जिनमें सोनम कपूर, अनिल कपूर, आनंद आहूजा, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मनीष मल्होत्रा, जाह्ववी कपूर और जूही चावला जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। सभी यहां पर स्टाइलिश लुक में नजर आए।  

3 दिन तक होगा ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की सगाई का जश्न, इस शहर में होगी प्री-वेडिंग पार्टी

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई पार्टी में छाईं जाह्नवी कपूर

आगे देखिए ईशा आनंद की सगाई की फोटोज...

 

 

 

 

 

तीन दिन तक होंगे फंक्शन

2 / 2

तीन दिन ऐसे होगा सेलिब्रेशन...
21 सितंबर 2018 को अंबानी परिवार मेहमानों को होटल में वेलकम करेगा। शाम को 5 बजे लेक कोमो के Villa Balbiano में डिनर होगा। 22 सितंबर को अंबानी परिवार मेहमानों के साथ Villa Gastel में इटेलियन फूड एन्जॉय करेगा और शनिवार की शाम को Villa Olmo में डिनर और डांस पार्टी होगी। 23 सितंबर 2018 यानी रविवार को सेलेब्रिटी गेस्ट के लिए दुओमो दि कोमो और टीस्ट्रो सोशिएल कोमो Duomo di Como & Teatro Sociale Como में पार्टी देगा।

ऐप पर पढ़ें