Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़mp and actress nusrat jahan celebrate durga pooja with husband

दुर्गा पूजा में पति के साथ पहुंचीं नुसरत जहां, कुछ इस अंदाज में आईं नजर

देश भर में महाअष्टमी बड़े ही धूम-धाम से मनाई जा रही है। एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां भी पति के साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान नुसरत इंडियन आउटफिट में नजर आईं। नुसरत ने इस दौरान रेड...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 6 Oct 2019 04:44 PM
हमें फॉलो करें

देश भर में महाअष्टमी बड़े ही धूम-धाम से मनाई जा रही है। एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां भी पति के साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान नुसरत इंडियन आउटफिट में नजर आईं। नुसरत ने इस दौरान रेड कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। साथ ही नुसरत ने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की हुई है। नुसरत ने पूरे मन से पूजा की। निखिल भी उनके साथ मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़े नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikhil Jain (@nikhiljain09) on

दोनों ने साथ में ढोल बजाए और इसके साथ ही डांस भी किया। नुसरत की हर फोटो और वीडियो ये साफ पता चल रहा है कि उन्होंने इस पूजा को अच्छे से एंजॉय किया। 

बता दें कि नुसरत जहां पहली बार सांसद चुनी गईं हैं। सांसद बनने के बाद नुसरत ने 19 जून को निखिल जैन से शादी रचाई। नुसरत अक्सर अपनी फोटो को लेकर चर्चा में रहती हैं। इससे पहले नुसरत ने चतुर्थी के दिन एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो साड़ी पहने हुए नजर आ रही थी। नुसरत हर हिंदु त्यौहार को मन से सेलिब्रेट करती हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें