मौनी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखकर हो जाएंगे फैन
मौनी रॉय आज कल छाई हुई हैं। टीवी पर अपना जादू दिखाने के बाद अब मौनी बॉलीवुड में भी छा रही हैं। डेब्यू फिल्म गोल्ड से जबरदस्त वाहवाही लूटने के बाद मौनी ने अब कई बॉलीवुड फिल्में साइन कर ली है। इतना ही...
मौनी रॉय आज कल छाई हुई हैं। टीवी पर अपना जादू दिखाने के बाद अब मौनी बॉलीवुड में भी छा रही हैं। डेब्यू फिल्म गोल्ड से जबरदस्त वाहवाही लूटने के बाद मौनी ने अब कई बॉलीवुड फिल्में साइन कर ली है। इतना ही नहीं मौनी सोशल मीडिया पर अपनी जो भी तस्वीर शेयर करती है वो कुछ देर में ही वायरल हो जाती है।
अब हाल ही में मौनी ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो लाइट पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। मौनी ने इसी आउटफिट में अपनी और भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। फैन्स को मौनी की ये सभी तस्वीरें बहुत पसंद आ रही है इसलिए कुछ ही घंटो में मौनी की इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल गए हैं। देखें तस्वीरें-
मौनी अब 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा मौनी जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'रॉ' और राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आने वाली है।