फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Newsmouni roy raise the instagram temp with her video flaunting her Sexy body in bikini Disha patani commented Entertainment News India

Mouni Roy: मौनी रॉय ने सड़क किनारे दिखाया बोल्ड अंदाज, दिशा पाटनी ने तुरंत कर दिया ये कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज के चलते चर्चा में रहती हैं। मौनी के इंस्टाग्राम पोस्ट्स को फैन्स पसंद करते हैं और खूब प्यार लुट

Mouni Roy: मौनी रॉय ने सड़क किनारे दिखाया बोल्ड अंदाज, दिशा पाटनी ने तुरंत कर दिया ये कमेंट
Avinash Singh Palहिन्दुस्तान,मुंबईThu, 16 Mar 2023 11:52 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy)  सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज के चलते चर्चा में रहती हैं। मौनी के इंस्टाग्राम पोस्ट्स को फैन्स पसंद करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं। मौनी रॉय एक ओर जहां अपनी मुस्कान से दिल जीत लेती हैं तो दूसरी ओर उनका बोल्ड अंदाज भी खूब चर्चा में रहता है। ऐसे में अब मौनी रॉय ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है,जिस में उनका स्वैग देखते ही बन रहा है।

क्या है मौनी का वीडियो
मौनी रॉय इस वीडियो में सड़क पर चलती दिख रही हैं, वहीं उनका लुक काफी बोल्ड है और वो अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। मौनी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं दया में विश्वास रखती हूं, लेकिन शरारत भी करती हूं। डांस में भी, खासतौर पर अगर डांस नहीं कहा गया है तो।' वहीं मौनी रॉय के इस वीडियो पर दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है। दिशा ने कमेंट में लिखा- 'जरा इस बॉडी को तो देखो।'

 

संजय दत्त के साथ फिल्म में मौनी रॉय
बता दें कि छोटे पर्दे पर मौनी ने टीवी शो देवो के देव महादेव से हर घर में जगह बनाई थी। इसके बाद मौनी ने नागिन के साथ अपना अलग अंदाज दर्शकों के सामने पेश किया। आज मौनी टीवी के साथ ही ओटीटी और बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं। मौनी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी बेहतरीन एक्टिंग की थी और दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी। मौनी के निगेटिव शेड को दर्शकों ने पसंद किया था। मौनी जल्दी ही संजय दत्त के साथ फिल्म द वर्जिन ट्री में नजर आएंगे। वहीं वो हाल ही में हनी सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो गतिविधी में दिखी थीं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें