Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Mouni Roy: Flies Back To Mumbai: From Abu Dhabi: After 4 Months: Video Viral:

चार महीने बाद अबु धाबी से मुंबई वापस लौट रही हैं मौनी रॉय, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान मौनी रॉय चार महीने से अबु धाबी में फंसी थीं। अब वह मुंबई वापस लौट रही...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 14 July 2020 09:42 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान मौनी रॉय चार महीने से अबु धाबी में फंसी थीं। अब वह मुंबई वापस लौट रही हैं। गाड़ी में बैठे, मुंह पर मास्क और फेस शिल्ड लगाए मौनी रॉय ने एक वीडियो पोस्ट किया है। चार महीने बाद मौनी अपने देश वापस लौट रही हैं। 

फैन्स मौनी रॉय के भारत वापस आने की खबर पर खुश नजर आ रहे हैं। सफर के दौरान उन्हें सेफ रहने की हिदायत भी दे रहे हैं। एक शख्स ने तो मौनी को ठीक तरह से मास्क लगाने के लिए कहा। मौनी ने फेस शिल्ड के अंदर मास्क भी लगाया हुआ है। लेकिन उनका मास्क नाक के नीचे से लगा हुआ है। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- 'मास्क नाक पर डालो न।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy) on

आपको बता दें कि मौनी रॉय अपने फैशन और नए लुक के कारण भी इंटरनेट की सनसनी बनी रहती हैं। मौनी रॉय आए दिन अपनी बोल्ड फोटो की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लोगों के बीच मौनी रॉय की दीवानगी ही है कि उन्हें सोशल मीडिया में करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर मौनी को 13 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इसी बीच मौनी ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उनके इस लुक के फैन्स इतने दीवाने हो गए हैं कि कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्‍स हासिल हो चुके हैं।

फोटो में मौनी रेड प्रिंटेड बिकिनी में नजर आ रही हैं। वह किसी खुले आसमान के नीचे बैठकर अपने बालों में बन बनाते हुए दिख रही हैं। फोटो में वह बेहद सिंपल लुक में हैं लेकिन हॉट नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा कि मैं अपने शराबी बन को नहीं बना पा रही हूं। फोटो में साफ दिख रहा है कि मौनी बार-बार अपने बालों में बन बनाने की कोशिश कर रहीं लेकिन वह नहीं बना पा रही हैं। मौनी की ये फोटो दुबई की है जहां वह अपनी बहन के साथ रह रही हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें