मोनालिसा ने HOT डांस कर दीपिका पादुकोण को भी पछाड़ा, शेयर किया ये वीडियो
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो दीपिका पादुकोण के गाने पर डांस...
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो दीपिका पादुकोण के गाने पर डांस करते नजर आ रही हैं। गाना है दीपिका और रणवीर सिंह की फिल्म का 'लहू मुंह लग गया'। अब दीपिका का मोनालिसा के कंपेयर होना लाजमी है। क्योंकि मोनालिसा भी एक शानदार डांसर हैं। मोनालिसा के यह डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में उनके एक्सप्रेश और मूव्स दीपिका को टक्कर दे् रहे हैं।हालांकि मोनालिसा का यह डांस तीन महीने पुराना है। बता दें कि बिग बॉस के दौरान भी उनका यह टैलेंट कई बार सामने आ चुका था। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए में अपने पति विक्रांस सिंह राजपूत के साथ भी परफॉर्म किया था।
मोनालिसा बंगाली वेब सीरीज दुपुर ठाकुरपो 2 में 'झुमा भाभी' का किरदार निभा रही हैं। इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म होईचोई पर देखा जा सकता है।उन्होंने इसकी शूटिंग के दौरान की कई फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं जिसमें वो बहुत ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। फैंस का भी उनकी फोटो पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि मोनालिसा ने साल 2008 में भोजपुरी फिल्म भोले शंकर से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस समय वो भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।