Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़mom to be anushka sharma share her photo with baby bump

अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो, बताया अपना प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। अब अनुष्का ने बेबी बंप के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'जब...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 13 Sep 2020 05:17 PM
हमें फॉलो करें

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। अब अनुष्का ने बेबी बंप के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'जब आप एक जीवन देने जा रहे होते हो तो इससे ज्यादा रियल (वास्तविक) और कुछ नहीं हो सकता है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है?'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

बता दें कि अगस्त में विराट और अनुष्का ने अगस्त में बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।'

हाल ही में विराट से पूछा गया कि जनवरी में आपके घर नया मेहमान आने वाले हैं तो आपको कैसा लग रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा था कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा था, 'यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।'

अनुष्का और विराट कोहली ने RCB टीम के साथ सेलिब्रेट किया था बेबी अनाउंसमेंट 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिनों पहले वीडियो शेयर किया था जिसमें टीम साथ में अच्छे मोमेंट्स एंजॉय कर रही है। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में केक कट करते हैं। इस दौरान अनुष्का ने पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। 

बता दें कि अनुष्का और विराट 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें