Hindi NewsEntertainment Newsmithun chakraborty daughter in law madalsa sharma halloween video viral on social meia

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा के पीछे पड़ा भूत, वायरल हो रहा वीडियो

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मदालसा ने अपना वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो मदालसा ने हैलोवीन के...

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा के पीछे पड़ा भूत, वायरल हो रहा वीडियो
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 2 Nov 2020 03:59 PM
हमें फॉलो करें

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मदालसा ने अपना वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो मदालसा ने हैलोवीन के मौके पर शेयर किया है। इस वीडियो में मदालसा के पीछे भूत नजर आ रहा है जो एक्ट्रेस के पीछे-पीछे घूमता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए मदालसा ने लिखा, जब आप हैलोवीन पर बहुत सारी हॉरर फिल्म देख लेते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma) on

बता दें कि मदालसा शर्मा ने मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के साथ शादी की है। मदालसा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मदालसा शर्मा ने साल 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिेटिंग' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इन दिनों मदालसा टीवी शो अनुपमा में नजर आ रही हैं। शो में मदालसा, काव्या झवेरी का किरदार निभा रही हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

पति पर लगा रेप और गर्भपात आरोप

मदालसा के पति पर एक महिला ने दुष्कर्म, जबरदस्ती गर्भपात और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। मदालसा से जब इस बारे में पूछा गया था तो उनका कहना था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इतना ही नहीं, मदालसा ने तो यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।

क्या कहा था महिला ने

महिला ने मदालसा के पति और मिथुन की पत्नी योगिता बाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया था कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह महाक्षय चक्रवर्ती के साथ 2015 से लेकर 2018 तक रिलेशनशिप में थीं। उस दौरान उन्होंने वादा किया था कि मुझसे शादी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक बार वह अंधेरी वेस्ट के आदर्श नगर में स्थित महाक्षय के प्लैट को देखने के लिए गई थीं, जिसे उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। जब वह वहां गईं तो महाक्षय ने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दी और उनके साथ जबरदस्त शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स किया।

उन्होंने आगे कहा था कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। महाक्षय ने उनसे गर्भपात कराने के लिए कहा। इसके लिए महाक्षय ने उन्हें दवाई भी दी। वह अक्सर महाक्षय से शादी के बारे में पूछा करती थीं, लेकिन जनवरी, 2018 में उन्होंने कहा कि वह उनसे शादी नहीं कर सकते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने महाक्षय को कॉल किया था तो उनकी मां योगिता बाली ने उन्हें धमकी दी थी।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें