Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़mithun chakraborty daughter in law madalsa glamorous and hot photos viral on social media

बेहद ग्लैमरस और हॉट हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा, वायरल हो रहीं तस्वीरें

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं। अब मदालसा की कुछ  फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में मदालसा का ग्लैमरस...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 20 Oct 2020 10:53 AM
हमें फॉलो करें

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं। अब मदालसा की कुछ  फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में मदालसा का ग्लैमरस अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि मदालसा इन दिनों शो अनुपमा में काम कर रही हैं।मदालसा शर्मा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। महाक्षय और मदालसा ने साल 2018 में शादी की थी। वहीं शो अनुपमा' में वह काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं। शो में मदालसा के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। मदालसा शर्मा ने साल 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिेटिंग' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

बता दें कि मदालसा शर्मा एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma) on

पति पर लगा रेप और गर्भपात का आरोप

महाक्षय के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, जबरदस्ती गर्भपात और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले पर जब हाल ही में मदालसा से पूछा तो उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इतना ही नहीं, मदालसा ने तो यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।

स्पॉटबॉय से बात करते हुए मदालसा ने कहा था, केस दर्ज हुआ है किस चीज के लिए? इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। इसके बाद जब मदालसा को बताया गया कि उसी महिला ने आरोप लगाया है जिसने पहले भी महाक्ष्य पर रेप और उनकी मां पर धमकाने का आरोप लगाया था। तो मदालसा ने कहा, 'वो सब पुरानी कहानी हैं। वो सब 3 साल पहले की बात है'।

मदालसा को फिर बताया गया कि उनके पति और सास के खिलाफ फिर शिकायत दर्ज हुई है तो उन्होंने कहा, 'हमें इस शिकायत के बारे में अभी तक कुछ नहीं पता है।'

क्या कहा महिला ने

वहीं, महिला ने मिथुन की पत्नी योगिता बाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह महाक्षय चक्रवर्ती के साथ 2015 से लेकर 2018 तक रिलेशनशिप में थीं। उस दौरान उन्होंने वादा किया था कि मुझसे शादी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक बार वह अंधेरी वेस्ट के आदर्श नगर में स्थित महाक्षय के प्लैट को देखने के लिए गई थीं, जिसे उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। जब वह वहां गईं तो महाक्षय ने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दी और उनके साथ जबरदस्त शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स किया।

उन्होंने आगे कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। महाक्षय ने उनसे गर्भपात कराने के लिए कहा। इसके लिए महाक्षय ने उन्हें दवाई भी दी। वह अक्सर महाक्षय से शादी के बारे में पूछा करती थीं, लेकिन जनवरी, 2018 में उन्होंने कहा कि वह उनसे शादी नहीं कर सकते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने महाक्षय को कॉल किया था तो उनकी मां योगिता बाली ने उन्हें धमकी दी थी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें