Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Milkha singh passes away shah rukh khan priyanka chopra taapsee pannu and bollywood celebrites mourn the demise

मिल्खा सिंह के निधन पर शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य सितारों ने जताया शोक, कहा- ‘प्रेरणा देते रहेंगे’

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। 91 साल की उम्र उन्होंने अंतिम सांस ली। इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। कोविड-19 के बाद उत्पन्न...

Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 19 June 2021 05:55 AM
हमें फॉलो करें

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। 91 साल की उम्र उन्होंने अंतिम सांस ली। इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।
कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण मिल्खा सिंह की हालत गंभीर हो गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका निधन हो गया। मिल्खा सिंह के निधन पर शाहरुख खान, तापसी पन्नू, रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य बॉलीवुड सितारों ने दुख व्यक्त किया है।

बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा- ‘फ्लाइंग सिख अब एक व्यक्ति के रूप में हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत बेजोड़ रहेगी... मेरे लिए एक प्रेरणा... लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा। मिल्खा सिंह सर आपकी आत्मा को शांति मिले।‘

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 18, 2021

तापसी पन्नू ने मिल्खा सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने हार्ट ब्रेक का एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

— taapsee pannu (@taapsee) June 18, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने मिल्खा सिंह से पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा कि ‘गर्मजोशी और स्वागत, आपने हमारी पहली मुलाकात को स्पेशल बना दिया था। मैं आपकी श्रेष्ठता से प्रेरित हूं। आपकी विनम्रता से प्रभावित हूं। हमारे देश के लिए आपके योगदान से प्रभावित हूं। ओम शांति मिल्खा जी। परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना।‘

— PRIYANKA (@priyankachopra) June 18, 2021

रवीना टंडन लिखती हैं कि ‘आपसे मिलने का सौभाग्य मिला था सर, हम सभी के दिलों में आपका एक विशेष स्थान हमेशा रहेगा। जब भी हमें प्रेरित होने की आवश्यकता होगी, ‘भाग मिल्खे भाग’ हमारे कानों में गूंजेगा। ओम शांति।‘

— Raveena Tandon (@TandonRaveena) June 18, 2021

अन्य ने जताया दुख
 

— Rahul Bose (@RahulBose1) June 18, 2021

— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) June 18, 2021

— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) June 18, 2021

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें