फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsMichael Gambon Harry Potter Albus Dumbledore and The Singing Detective dies aged 82

हैरी पॉटर के एल्बस डंबलडोर का हुआ निधन, सर माइकल गैंबोन ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sir Michael Gambon Died: हॉलीवुड की फेमस फिल्म 'हैरी पॉटर' में एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाने वाले सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।

हैरी पॉटर के एल्बस डंबलडोर का हुआ निधन, सर माइकल गैंबोन ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 28 Sep 2023 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

Sir Michael Gambon: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। अभिनेता की पत्नी ने बताया कि सर माइकल गैंबोन ने 82 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें, सर माइकल गैंबोन ने हॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में प्रोफेसर एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाया था। इस फिल्म की वजह से वह सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेसम हो गए थे। उन्हें बच्चा-बच्चा जानने लगा था। आज उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनकी फैमिली को बल्कि उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा है।

इस बीमारी से पीड़ित थे प्रोफेसर डंबलडोर
उनकी पत्नी, लेडी गैम्बोन और बेटा, फर्गस ने सर माइकल गैंबोन की पुष्टि की है। उन्होंने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है, “हमें सर माइकल गैंबोन के निधन की खबर देते हुए बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। वह बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे पति और जिम्मेदार पिता भी थे। दरअसल, सर माइकल गैंबोन को निमोनिया हो गया था। उनका इलाज चल रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन, डॉक्टकों की लाख कोशिशों के बावजूद वे हमें छोड़कर चले गए।"

फिल्मों में ही नहीं थिएटर्स में भी किया काम
बता दें, सर माइकल ने न सिर्फ फिल्मों में काम किया था बल्कि थिएटर्स में भी उम्दा भूमिकाएं निभाई थीं। यही कारण था कि सन 1998 में उन्हें नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। एक्टिंग की दुनिया में वह "द ग्रेट गैंबोन" के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्हें आखिरी बार साल 2012 में सैमुअल बेकेट के नाटक 'ऑल दैट फॉल' में देखा गया था।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े