Mardaani 2 Movie Review: अंदर तक झकझोर के रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रेटिंग- 3.5 स्टार कास्ट- रानी मुखर्जी निर्देशक- गोपी पूथरन रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 2’ आज यानी 13 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ‘हिचकी’ के बाद रानी मुखर्जी...

Mardaani 2 Movie Review: अंदर तक झकझोर के रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’

रेटिंग- 3.5
स्टार कास्ट- रानी मुखर्जी
निर्देशक- गोपी पूथरन

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 2’ आज यानी 13 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ‘हिचकी’ के बाद रानी मुखर्जी की ये नई फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि ये महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दों को दर्शाती नजर आएगी। और देखा जाए तो फिल्म इन दोनों ही पैमानों पर खरी उतरती नजर आती है। दर्शक, रानी मुखर्जी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और आज ये खत्म हो चुका है।

रानी मुखर्जी फिल्म ‘मर्दानी 2’ में शिवानी शिवाजी रॉय नाम की पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं। रानी, शुरू से ही फिल्म में अपने फर्ज के लिए समर्पित नजर आती हैं। ‘मर्दानी 2’ आपको प्रीक्वल ‘मर्दानी‘ की याद दिलाएगी। फिल्म, एक ऐसे अपराधी (विशाल जेठवा) को पकड़ने की कहानी है जो महिलाओं के साथ क्रूरता से पेश आता है और फिर उसके बाद उन्हें जान से मार देता है। साथ ही शिवानी शिवाजी रॉय को वह उसे पकड़ने के लिए चैलेंज करता है। अपराधी की उम्र फिल्म में बेहद कम होती है। फिल्म में शिवानी किस तरह इस अपराधी को पकड़ती हैं और उसका क्या हाल करती हैं इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं। 

गोपी पूथरन ने फिल्म के डायरेक्शन से लेकर कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग का काम संभाला है। इन सभी चीजों में निर्देशक खरे उतरते नजर आते हैं। फिल्म का पहला भाग काफी दिलचस्प है। और ये कहानी आपको बांधकर रखने वाली है। पूथरन ने हर सेकेंड को इस्तेमाल करते हुए शानदार कहानी रची है। स्क्रीन से आपकी नजर हटे ऐसा बिलकुल नहीं होगा। रानी मुखर्जी को एक दमदार और मजबूत पुलिस अफसर के रूप में दिखाया है जो आपको हैरान कर देगा।

करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर ने बताया बेटी और बहू में अंतर, दिया ये स्टेटमेंट

Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर के अंदर मधुरिमा-विशाल की खट्टी-मीठी केमिस्ट्री को लेकर एक्ट्रेस की मां ने दिया बड़ा बयान

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़अंदर तक झकझोर के रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’