Hindi NewsEntertainment NewsManushi Chhillar Danced to Deepika Padukones Song at Miss World 2017

Video: दीपिका के गाने पर मिस वर्ल्ड मानुषी का डांस, ऐसे किया परफॉर्म

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही हैं। उनका रूतबा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। तभी तो जब उन्होंने डिंपी गर्ल दीपिका पादुकोण के गाने पर डांस किया तो ल...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 25 Nov 2017 02:04 PM
हमें फॉलो करें

दीपिका के गाने पर मिस वर्ल्ड का डांस

1 / 2

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही हैं। उनका रूतबा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। तभी तो जब उन्होंने डिंपी गर्ल दीपिका पादुकोण के गाने पर डांस किया तो लोग देखते ही रह गए।

नगाडा़ सॉन्ग पर किया परफॉर्म...

जी हां, मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन में इंट्रो राउंड के दौरान जब सभी हसीनाएं डांस करते हुए अपना इंट्रो दे रही थीं। तब मानुषी ने दीपिका के 'नगाड़ा' सॉन्ग पर परफॉर्म किया और उनका ड्रेसअप और लुक भी बिल्कुल दीपिका की तरह था। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वैसे इससे पहले भी मानुषी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो दीपिका की डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'धूम ताना' पर डांस करती हुई दिखी थीं। खबरों की माने तो मानुषी खुद भी दीपिका की फैन हैं और उनकी तरह फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं। बर्शते उन्हें अच्छा मौका मिले।

(5.08 मिनिट पर देखें मानुषी का डांस)

आगे पढ़िए जब मिस वर्ल्ड मानुषी का शशि थरूर को करारा जवाब, लिखा- भूलो मत 'छिल्लर' के साथ...

मिस वर्ल्ड मानुषी पर अपने विवादित ट्वीट के लिए शशि थरूर ने मांगी माफी

ये हैं Miss World का खिताब जीतने वाली 6 भारतीय सुंदरियां

शशि थरूर का कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट

2 / 2

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने हाल ही में मिल वर्ल्ड बनी भारतीय मूल मानुषी छिल्लर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे वो विवाद में घिर गए थे। दरअसल, उन्होंने ट्वीट में कहा था, 'हमारी मुद्रा के विमुद्रीकरण से कितनी गलती हुई! यह भाजपा को समझना चाहिए कि भारत की नकदी दुनिया में श्रेष्ठ है, देखिए, हमारे 'चिल्लर' तक को विश्व सुंदरी का खिताब मिल गया।' लेकिन अब मानुषी ने अपने अंदाज में ही शशि थरूर को जवाब दे दिया है।

अपसेट नहीं हूं...
शशि थरूर के इस ट्वीट का अब मानुषी ने जवाब दिया है। मानुषी ने लिखा,'एक लड़की जिसने अभी अभी दुनिया को जीता है, वह एक मजाकिया टिप्पणी के चलते अपसेट नहीं है. 'चिल्लर' पर बोलना एक छोटा सा बदलाव है और भूलों मत 'छिल्लर' के साथ 'चिल' लिखा था'

थरूर ने मांगी माफी...
वैसे जब शशि थरूर ने ये ट्वीट किया था तब लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया और उन्हें खूब कमेंट किए। जिसके बाद थरूर ने ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से लोगों से शांत होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्लेषालंकार हास्यविनोद का सबसे सरल रूप है और द्विभाषी श्लेष उससे भी ज्यादा सरल होताहै। थरूर ने कहा, “आज एक मजाकिया ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंची है, उनसे क्षमायाचना। बेशक इसमें प्रतिभावान युवती को अपमानित करने की मंशा नहीं थी। मैंने उसकी तारीफ अलग से की है। कृपया शांत हो जाइए।”

ऐप पर पढ़ें