The Family Man 3:'बड़ा, सुंदर और भयानक होगा द फैमिली मैन 3', मनोज बाजपेयी बोले- 'थोड़ा बुजुर्ग हो गया है श्रीकांत तिवारी...'

Avinash Singh Pal लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

The Family Man 3 Update: मनोज तिवारी स्टारर द फैमिली 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब मनोज तिवारी ने उनके किरदार श्रीकांत तिवारी और तीसरे सीजन पर अपडेट दिया है। जानें क्या कुछ कहा...

The Family Man 3:'बड़ा, सुंदर और भयानक होगा द फैमिली मैन 3', मनोज बाजपेयी बोले-  'थोड़ा बुजुर्ग हो गया है श्रीकांत तिवारी...'

The Family Man 3: अभिनेता मनोज बाजपेयी एक ऐसे दमदार कलाकार हैं, जो बीते कई सालों से अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतते आ रहे हैं। वहीं वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' ने उन्हें युवा पीढ़ी के बीच भी काफी मशहूर कर दिया। राज एंड डीके निर्देशित 'द फैमिली मैन' के अभी तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही हिट साबित हुए और अब सभी को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने उनके किरदार श्रीकांत तिवारी और 'द फैमिली मैन 3' पर बात की है। 

थोड़ा बुजुर्ग हो चुका है श्रीकांत तिवारी
हाल ही में लल्लनटॉप संग बातचीत में मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 3' पर बात की। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'फरवरी एंड में फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस बार नॉर्थ ईस्ट में ज्यादा शूट करेंगे। इतना में कह सकता हूं कि इस बार का फैमिली मैन पिछले वाल से भी बड़ा, सुंदर और भयानक होगा। कुछ नए महौल के साथ... श्रीकांत तिवारी इस बार जीवन के उस मोड़ पर है, जहां बच्चे बड़े हो चुके हैं। वो भी थोड़ा बुजुर्ग हो चुका है। लेकिन जीवन की चुनौती उसका पीछा नहीं छोड़ रही है। चाहें वो व्यक्तिगत हो या फिर प्रोफेशनली हो। ये चुनौतियां अबकी ज्यादा बड़ी हैं।'

क्यों हो रही है द फैमिली मैन 3 में देरी?
बता दें कि इससे पहले कोईमोई संग बातचीत में मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 3' की देरी पर बात की थी। मनोज ने कहा था, 'राज एंड डीके, सीजन 3 की जल्दी में नहीं हैं।हमें पहले सीजन से दूसरे सीजन के लिए जाने में 3 साल का वक्त लगा था। तो प्लीज हमें कुछ वक्त दें। जब हम सीजन 3 के साथ लौटेंगे तो वादा करता हूं कि आपके लिए सरप्राइज फैक्टर सीजन 2 जैसे ही शानदार होगा।' बता दें कि द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी के साथ ही साथ शारिब हाशमी और प्रियमणि अहम किरदारों में दिखते हैं। इसका पहला सीजन साल 2019 और दूसरा सीजन 2021 में रिलीज हुआ था। 
 

Avinash Singh Pal

लेखक के बारे में

Avinash Singh Pal

अविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।