मंदिरा बेदी का ये हॉट वर्कआउट देखकर क्रेजी हुए फैंस, कॉमेंट कर बोले-ऑक्सीजन लेवल बढ़ गया
बॉलीवुड और छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की हैं। इस वीडियो में वह बैकबेंड योग का प्रैक्टिस करते दिख रही हैं। इसके जरिए मंदीरा अपने फैंस को...
बॉलीवुड और छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की हैं। इस वीडियो में वह बैकबेंड योग का प्रैक्टिस करते दिख रही हैं। इसके जरिए मंदीरा अपने फैंस को ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और तनाव कम करने के बारें में बता रही हैं।
वीडियो पोस्ट कर मंदिरा ने कैप्शन में लिखा,'' ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाएं और अपने तनाव के स्तर को कम करें, अपनी पीठ और कंधों को मजबूत करें और अपने दिल को #बैकबेंड के साथ खोलें''।
वायरल हुआ वीडियो
अक्सर अपनी फिटनेस से लोगों को प्रेरित करने वाली मंदीरा का ये वीडियो अब वायरल हो चुका है। वीडियो, फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी वीडियो पोस्ट को देखकर लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं।
यूजर्स कॉमेंट
टीवी के कई सितारे भी मंदीरा के इस वीडियो को लाइक करते हुए कॉमेंट किया है। वीडियो के कॉमेंट बॉक्स में एक फैन ने लिखा है ,''आपको देखकर भी ऑक्सीजन लेवल बढ़ गया है। '' एक और फैन ने लिखा है, 'आप बहुत ही स्ट्रांग हैं''। एक और ने लिखा है कि आप कितने अविश्वसनीय हैं, अविश्वसनीय वीडियो। इन सब के अलावा फैंस फायर, हॉर्ट और फ्लावर इमोजी शेयर कर मंदीरा के वीडियो को लाइक कर रहे हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट
मंदिरा बेदी को जल्द ही एक मर्डर मिस्टी वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में मंदिरा एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं रूहाना धुलप का किरदार निभा रही हूं, जो एक तेज तर्रार और शानदार पुलिस अधिकारी है। इसकी कहानी एक युवा व्यवसायी की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक काफी पेंचीदा मामला है। इसे सुलझाने के लिए वह अपना पूरा दम लगा देती है।
मंदिरा बेदी का टीवी डेब्यू
मंदिरा बेदी ने साल 1994 में टीवी शो 'शांति' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसी से उन्हें पहचान मिली थी। ये शो भारत के राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर दिखाया जाता था। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया जिसमें औरत, दुश्मन, क्योंकि सास भी कभी बहू थी शामिल हैं।
इन फिल्मों में आईं नजर
टीवी सीरियल के साथ- साथ मंदिरा ने फिल्मों में भी काम किया और वो दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बादल, शादी के लड्डू, दस कहानियां, इत्तेफाक और द ताशकंद फाइल्स में नजर आईं।


