इन सेलेब्स ने तोड़ी मजहब की दीवार, किसी ने प्यार की खातिर तो किसी ने अपनी मर्जी से कबूला इस्लाम
Celebs Religion: आपने फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई एक्ट्रेसेस के नाम सुने होंगे जिन्होंने अपना धर्मांतरण कराया। लेकिन, आज हम आपको उन मेल सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस्लाम कबूला।

भारतीय सिनेमा में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने धर्मांतरण कराया है। किसी ने प्यार को पाने के लिए शादी के बाद अपना धर्म बदला। वहीं कुछ ने अपनी मर्जी और दिलचस्पी की खातिर धर्मांतरण कराया। हालांकि, आज हम आपको धर्म बदलने वालीं एक्ट्रेसेस के बारे में नहीं बल्कि धर्मांतरण कराने वाले एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पता है सिर्फ एक्ट्रेसेस ने ही नहीं प्यार की खातिर कई एक्टर्स ने भी अपना मजहब बदला है।
धर्मेंद्र
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। वे हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे। हालांकि, वे पहले से ही शादीशुदा थे। ऐसे में उन्होंने परेशानियों से बचने और हेमा मालिनी से शादी करने के लिए सन 1979 में इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अगले साल हेमा मालिनी से शादी कर ली।
एआर रहमान
सिंगर एआर रहमान ने भी अपना धर्म बदला है। दरअसल, एआर रहमान के पिता आर के शेखर हिंदू और उनकी माता करीमा बेगम इस्लाम धर्म से थीं। लेकिन, एआर रहमान नास्तिक की तरह पले-बड़े। हालांकि, 1989 में जब एआर रहमान 22 साल के हुए तब उन्होंने आधिकारिक रूप से इस्लाम धर्म अपनाया लिया।
महेश भट्ट
महेश भट्ट ने भी धर्मेंद्र की ही तरह शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। उन्होंने धर्म बदला और फिर सोनी राजदान से निकाह किया। बता दें, महेश और सोनी की दो बेटियां- शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हैं।
विवियन डीसेना
'मधुबाला' फेम एक्टर विवियन डीसेना ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2019 में इस्लाम अपनाया लिया हैं। उन्होंने कहा था, 'मैंने साल 2019 में रमजान के महीने में इस्लाम फॉलो करना शुरू कर दिया था। 5 समय इबादत करने में मुझे बहुत सुकून मिलता है।'