मलाइका अरोड़ा का इस वजह से एक बुजुर्ग फैन संग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक-दूसरे के फोटो पर कमेंट करते हुए दोनों को बखूबी देखा गया है। मीडिया में चर्चा का विषय बनी मलाइका अरोड़ा का...
बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक-दूसरे के फोटो पर कमेंट करते हुए दोनों को बखूबी देखा गया है। मीडिया में चर्चा का विषय बनी मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार ये वीडियो अर्जुन कपूर संग नहीं बल्कि एक बुजुर्ग फैन के साथ वायरल हो रहा है।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा को रोज दीवा योगा सेंटर पहुंचते स्पॉट किया जाता है। यहां वे रोज योगा कर खुद को फिट रखती हैं। ऐसे में आज जब मलाइका अपनी गाड़ी से उतरीं तो एक बुजुर्ग तुरंत उनके पास आकर सेल्फी लेने लगे। ऐसे में जब बुजुर्ग ने सेल्फी लेनी चाही तो उनका हाथ कांपने लगा। इतने में मलाइका ने बेहद शालीनता से उनके फोन को सपोर्ट दिया और सेल्फी क्लिक कराई।
सोशल मीडिया पर मलाइका का ये वीडियो वायरल होने के साथ लोग उनकी इस बात को काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि मलाइका ने फिल्मों से दूरी बना रखी है और वे फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।